Loading...
'बिग बॉस 20' में माही विज का खुलासा- करीना नहीं, मैं थी 'युवा' की पहली पसंद
माही विज ने किया अनसुना खुलासा

'बिग बॉस 20' में माही विज का खुलासा- करीना नहीं, मैं थी 'युवा' की पहली पसंद

Sep 16, 2026
10:29 am

क्या है खबर?

माही विज इन दिनों सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहीं हैं। लंबे समय से टीवी का हिस्सा रहीं अभिनेत्री ने अपने शुरुआती करियर में दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम किया था। शो के हालिया एपिसोड में उन्होंने इसी बारे में बात की और खुलासा किया कि उन्हें 2004 में आई फिल्म 'युवा' में करीना कपूर के किरदार के लिए चुना गया था। बता दें, फिल्म में करीना के साथ विवेक ओबेरॉय नजर आए थे।

चुनाव

करीना नहीं, माही होतीं 'युवा' की अभिनेत्री

एपिसोड के दौरान, कनिका मान से बातचीत करते हुए माही ने इंडस्ट्री में अपने सफर के बारे में बात की।

उन्हाेंने कहा, "मुंबई आते ही मुझे मिल गया म्यूजिक वीडियो पिंक ड्रेस वाला, तू तू है वही (2002)। फिर लाइन से बहुत सारे म्यूजिक वीडियो थे। सारे हिट किए मैंने। म्यूजिक वीडियो खत्म हो गए, फिर मैंने साउथ फिल्में कीं प्रभुदेवा के साथ, फिर मैंने कीं ममूटी के साथ। वहां से मैं फाइनल हुई थी 'युवा' के लिए।"

कारण

क्यों 'युवा' का हिस्सा नहीं बन सकी थीं माही?

माही ने आगे कहा, "मणिरत्नम ने मुझे 'युवा' के लिए सेलेक्ट किया। करीना वाले रोल के लिए। विवेक ओबेरॉय के साथ. वहां समीकरण थोड़ा खराब हो गया किसी के साथ। फिर वापस आ गई इधर (मुंबई)। 2-3 फिल्में कैंसिल हो गईं, फिर मैंने सोचा टीवी करूंगी।"

बता दें, माही को टीवी शो 'लागी तुझसे लगन' में नकुशा का किरदार निभाकर लोकप्रियता मिली थी। 'बिग बॉस 20' से पहले उन्हें आखिरी बार 'सेहर- होने को है' (2025) में देखा गया था।

ADVERTISEMENT