Loading...
'बिग बॉस 20': स्काउट-काशवी वाले ड्रामे के बीच लव गिल को याद आया पुराना विवाद
लव गिल ने पुराने विवाद का किया जिक्र

'बिग बॉस 20': स्काउट-काशवी वाले ड्रामे के बीच लव गिल को याद आया पुराना विवाद

लेखन सयाली
Oct 27, 2026
05:19 pm

क्या है खबर?

'बिग बॉस 20' के पिछले 'वीकेंड का वार' के बाद से सभी की जबान पर स्काउट और लव गिल का ही नाम है। दोनों की नजदीकियों ने कई सवाल खड़े किए, जिसके बाद रोहित शेट्टी और स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी ने उन्हें आड़े हाथों लिया था। सोमवार के एपिसोड में लव इस विवाद पर स्काउट से नाराज नजर आईं। इस दौरान भावुक हो कर उन्होंने पंजाबी अभिनेता गुरप्रीत घुग्गी और उनसे जुड़े विवाद के बारे में भी बात की।

लव

मैं बहुत मुश्किल से निकली हूं- लव

लव ने घुग्गी से जुड़े 5 करोड़ रुपये के समझौते वाले विवाद की ओर इशारा किया। उन्होंने स्काउट से कहा, "मैंने पहले भी बताया है, मैं एक महीने पहले ही इन सब चीजों से बाहर निकल के आई हूं।"

लव ने स्काउट से सवाल किए कि उन्होंने काशवी के इल्जामों पर उनका समर्थन क्यों नहीं किया। उन्होंने कहा, "जब वो बोल रही थी कि मैं ट्रैप में फसा रही हूं तब तूने उस चीज को क्लैरिटी क्यों नहीं दी?"

विवाद

क्या है पूरा विवाद?

लव ने जिस पुराने विवाद का जिक्र किया, उसकी शुरुआत तब हुई थी जब कनाडा में रहने वाले एक यूट्यूबर ने दावा किया कि पंजाबी फिल्म 'फरलो' की शूटिंग के दौरान लव और घुग्गी एक-दूसरे के साथ रिश्ते में थे।

यूट्यूबर ने आरोप लगाया कि लव गर्भवती हो गई थीं और मामले को निजी रखने के लिए 5 करोड़ रुपये का समझौता किया गया था। इन दावों की पुष्टि नहीं हुई है और घुग्गी ने भी इन्हें मनगढ़ंत बताया है।

ADVERTISEMENT