Loading...
'बिग बॉस 20':स्काउट पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काशवी, लव गिल से नजदीकियों पर लगाई फटकार
स्काउट पर फूटा काशवी का गुस्सा

'बिग बॉस 20':स्काउट पर भड़कीं गर्लफ्रेंड काशवी, लव गिल से नजदीकियों पर लगाई फटकार

लेखन सयाली
Oct 25, 2026
01:31 pm

क्या है खबर?

'बिग बॉस 20' का 'वीकेंड का वार' इस बार स्काउट ओपी और लव गिल के लिए भारी पड़ गया है। शनिवार को होस्ट बनकर आए निर्देशक रोहित शेट्टी ने दोनों की नजदीकियों पर सवाल उठाते हुए उन्हें आड़े हाथों लिया था। अब नए प्रोमो में स्काउट की प्रेमिका काशवी हीरानंदानी उनकी क्लास लगाती नजर आईं। काशवी ने न केवल स्काउट से कई अहम सवाल किए, बल्कि लव को भी कटघरे में खड़ा करते हुए अपना गुस्सा जाहिर किया।

काशवी

काशवी के सवालों से स्काउट की बोलती हुई बंद

प्रोमो में काशवी स्काउट से मिलने आईं तो उनके चेहरे का रंग उड़ गया। काशवी ने बेबाक अंदाज में कहा, "कैसा जा रहा है मसाज पार्लर तन्मय?"

उन्होंने लव से पूछा, "क्या सच में आप अपने मुंह बोले भाइयों के साथ भी ऐसा करते हो?" काशवी ने लव के साथ उनकी तुलना करने पर भी स्काउट को फटकार लगाई।

उन्होंने स्काउट से कहा, "क्या ध्यान रखना? अगर घर वाली ही फीलिंग चाहिए तो आपको घर पर बैठना था।"

हिदायत

मुझे घिन आती है- काशवी

काशवी ने स्काउट को समझने की कोशिश की कि उनकी और लव की नजदीकियां देखकर उन्हें दुख पहुंचता है।

उन्होंने कहा, "आपके हर शब्द, हर टच और हर चीज पर जूम किया जाता है। कौन-सा सॉफ्ट कार्नर, कौन-सी भावनाएं और कौन-सा भ्रम? इससे मुझे घिन आती है और मेरे परिवार को शर्मिंदगी महसूस होती है।"

काशवी ने हिदायत देते हुए स्काउट से कहा कि अगर उनमें एक प्रतिशत भी इज्जत बची है तो वो लव से दूरी बना लें।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें प्रोमो

ADVERTISEMENT