'बिग बॉस 20': लव गिल-काशवी से जुड़े विवाद पर स्काउट की टीम ने जारी किया बयान
क्या है खबर?
'बिग बॉस 20' के पिछले 'वीकेंड के वार' में स्काउट ओपी और लव गिल की नजदीकियों पर कई सवाल खड़े हुए। रविवार को स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी हीरानंदानी ने शो में पहुंचकर उन्हें लव से दूरी बनाने के लिए कहा। हालांकि, अब स्काउट की टीम ने उनकी तरफ से एक बयान जारी कर इस विवाद पर सफाई दी है। बयान में कहा गया, 'हमें लगता है कि इस मुद्दे को स्पष्टता के साथ संबोधित करना जरूरी है।'
बयान
लव और स्काउट के रिश्ते पर मिली सफाई
स्काउट के इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके बयान जारी किया गया है।
पोस्ट में लिखा गया, 'जो लोग स्काउट को जानते हैं, वे अच्छी तरह समझते हैं कि वह किस तरह के इंसान हैं-दयालु, सच्चे और साफ दिल वाले। उसके मन में कभी कोई गलत इरादा नहीं था। उनके बीच के रिश्ते को उन्होंने हमेशा भाई-बहन जैसा ही देखा। उनके पास ये जानने का कोई जरिया नहीं था कि बाहर उन मुलाकातों या बातचीत को किस तरह देखा जा रहा था।'
काशवी
शो पर क्यों गई थीं काशवी?
बयान में काशवी के बारे में भी सफाई दी गई।
आगे लिखा गया, 'इसीलिए काशवी ने स्काउट से मिलने का फैसला किया। वह उनके दिल को सबसे बेहतर जानती हैं। उनका मकसद स्काउट के चरित्र पर सवाल उठाना नहीं था, बल्कि उन्हें ये समझाना था कि बाहर के लोग इस स्थिति को कितनी गंभीरता से देख रहे हैं। वह चाहती थीं कि स्काउट फिर से सही नजरिया अपनाए और अपना ध्यान वापस अपने सफर और ट्रॉफी पर लगाएं।'
समर्थन
स्काउट आर्मी से की ये अपील
पोस्ट में कहा गया, 'ये कहना कि कोई व्यक्ति, जिसने हमेशा ईमानदारी और निष्ठा के साथ दूसरों का समर्थन किया है, जानबूझकर किसी और के करियर को नुकसान पहुंचा सकता है एक बेहद गंभीर आरोप है।'
स्काउट की टीम ने उनकी स्काउट आर्मी से अनुरोध किया कि वे धैर्य और समर्थन के साथ एकजुट रहें और उनका समर्थन करें, क्योंकि स्काउट को ट्रॉफी जीतने के लिए उनके साथ की जरूरत है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें पोस्ट
Character is built over years, not judged by a single moment. WE STAND WITH SCOUTOP ❤️🩹 #ScoutArmy pic.twitter.com/2L9XrkZB2b
— sc0utOP (@scouttanmay) October 26, 2026