Loading...
सलमान खान ने सिर मुंडवाने पर लगाई स्काउट की क्लास, बोले- एक्टिंग में क्यों घुस रहे?
सिर मुंडवाने पर स्काउट पर भड़के सलमान खान

सलमान खान ने सिर मुंडवाने पर लगाई स्काउट की क्लास, बोले- एक्टिंग में क्यों घुस रहे?

लेखन सयाली
Nov 15, 2026
12:27 pm

क्या है खबर?

'बिग बॉस 20' के प्रतियोगी स्काउटओपी उर्फ तन्मय सिंह की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं। अभी घर के झगड़ों के तनाव से वह उबर भी नहीं पाए थे कि 'वीकेंड के वार' पर सलमान खान ने उनकी जमकर क्लास लगा दी है। दरअसल, हालिया एपिसोड में स्काउट ने अपना सिर मुंडवा लिया था, जिसको लेकर सलमान ने उन्हें फटकार लगाई। उन्होंने स्काउट को आड़े हाथों लेते हुए कहा, "आप गेमर हो, एक्टिंग में क्यों घुस रहे हो?"

स्काउट

स्काउट को दी ये हिदायत

सलमान खान ने स्काउट को समझाते हुए कहा, "ये जो एक्टिंग की आपने कि ट्रिमर से बाल गलती से कट गए। सीधे बात करो। याद रखो, आप स्काउटओपी हो। बोल देते, दिमाग में क्या चल रहा था। आपके बहुत से प्रशंसक हैं, आप नहीं चाहेंगे कि वे इससे गुजरें। कहानी ये होनी चाहिए कि यार याद है एक बार बिग बॉस में मैं एक बुरे दौर से गुजरा था और मैं कैसे उससे बाहर आया था।"

मामला

क्यों सिर मुंडवाने पर मजबूर हुए स्काउट?

एक हालिया एपिसोड में स्काउट ने लव गिल को लेकर एक आपत्तिजनक टिप्पड़ी की थी। इससे नाराज होकर लव गिल ने उनसे कई सवाल किए थे और बात करना बंद कर दिया था।

इससे परेशान हो कर स्काउट बाथरूम में गए और ट्रिमर से अपने बाल शेव कर लिए थे। साथ ही वो रोते हुए भी नजर आए, जिसके बाद लव, आम्रपाली दुबे और यंग डीएसए उन्हें शांत करवाते दिखे।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें वीडियो

ADVERTISEMENT