NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'जवान' की तरह 'एनिमल' का प्रचार करना चाहते हैं निर्माता, बताई रिलीज टालने की वजह
    अगली खबर
    'जवान' की तरह 'एनिमल' का प्रचार करना चाहते हैं निर्माता, बताई रिलीज टालने की वजह
    इन वजहों से टली थी 'एनिमल' (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@sandeep.vanga)

    'जवान' की तरह 'एनिमल' का प्रचार करना चाहते हैं निर्माता, बताई रिलीज टालने की वजह

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Sep 13, 2023
    06:27 pm

    क्या है खबर?

    रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार है। इस साल के पहले दिन यानी नए साल के मौके पर फिल्म का पहला पोस्टर जारी हुई था। पोस्टर में रणबीर के लुक ने सभी को फिल्म के लिए रोमांचित कर दिया।

    यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन इसकी रिलीज दिसंबर तक के लिए टाल दी गई।

    अब निर्माता भूषण कुमार ने फिल्म के टलने की असल वजहों के बारे में बताया है।

    बयान 

    अब 1 दिसंबर को रिलीज होगी फिल्म

    इंडिया टुडे से बातचीत में भूषण ने फिल्म पर हो रहे काम और इसके टलने की वजहों पर बात की।

    उन्होंने कहा, "एनिमल बहुत अच्छी फिल्म है, जिसे संदीप रेड्डी वांगा (निर्देशक) ने बनाया है। हम इसे 1 दिसंबर को रिलीज करेंगे। हमे इसकी रिलीज टालनी पड़ी थी, क्योंकि इस पर कुछ काम बाकी था।"

    चर्चा थी कि फिल्म बचे हुए काम के अलावा, शाहरुख खान की 'जवान' के साथ दूरी बनाने के लिए भी टाली गई थी।

    दक्षिण भारतीय बाजार

    दक्षिण भारतीय बाजार में पकड़ बनाने की योजना

    उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में 'जवान' की खूब एडवांस बुकिंग हुई थी, जो दक्षिण भारतीय सिनेमा का बाजार है। 'एनिमल' के निर्देशक संदीप और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना भी दक्षिण भारत में खूब लोकप्रिय हैं।

    भूषण ने कहा, "एनिमल पैन इंडिया फिल्म है। हम इसे अलग-अलग भाषाओं में रिलीज करने वाले हैं। यह सिर्फ डबिंग तक सीमित नहीं है, बल्कि हम हर क्षेत्र में जाकर इसका प्रचार भी करेंगे।"

    गाने

    8 गानों की होनी है डबिंग 

    भूषण ने यह भी बताया कि यह एक म्यूजिकल फिल्म है, जिसमें 8 गाने हैं।

    उन्होंने कहा, "हमें इन गानों की अलग-अलग भाषाओं में डबिंग करनी थी। रणबीर को इसमें समय लगना था, खासकर, तमिल, तेलुगु और मलयालम में। इसलिए हमने इसे टाल दिया और अब हम इस फैसले से खुश हैं। कई फिल्में सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। लोग वापस आ रहे हैं। यह बॉक्स ऑफिस के लिए अच्छा संकेत है।"

    फिल्म

    ऐसी होगी फिल्म की कहानी 

    फिल्म में रणबीर के साथ अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म एक बाप-बेटे के रिश्ते पर आधारित है।

    फिल्म में रणबीर का बिल्कुल नया अवतार देखने को मिलेगा। खुद रणबीर ने भी कहा था कि उन्होंने ऐसा किरदार पहले कभी नहीं निभाया है।

    बता दें कि दिसंबर में ही शाहरुख खान अपनी फिल्म 'डंकी' भी लेकर आ रहे हैं। अब देखते हैं दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती हैं।

    पोल

    आपको दिसंबर में आने वाली इनमें से किस फिल्म का इंतजार है?

    यह पोल अब सक्रिय नहीं है
    यह भी पढ़ें:
    'एनिमल' के पोस्टर में कुल्हाड़ी लिए क्यों दिखे थे रणबीर कपूर? सामने आई नई जानकारी 'एनिमल' के पोस्टर में कुल्हाड़ी लिए क्यों दिखे थे रणबीर कपूर? सामने आई नई जानकारी
    यह भी पढ़ें:
    'डंकी' में आर्मी ऑफिसर का किरदार निभाएंगे शाहरुख खान, पहले भी पहन चुके हैं वर्दी 'डंकी' में आर्मी ऑफिसर का किरदार निभाएंगे शाहरुख खान, पहले भी पहन चुके हैं वर्दी
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रणबीर कपूर
    एनिमल फिल्म
    एनिमल फिल्म

    ताज़ा खबरें

    पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ से भारी तबाही; 19 की मौत, 12,000 से ज्यादा लोग प्रभावित असम
    खाने का तेल जल्द होगा सस्ता, जानिए क्या है इसके पीछे कारण  केंद्र सरकार
    IPL 2025 में कैसा रहा GT के कप्तान शुभमन गिल का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  IPL 2025
    पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री ISS पर करेंगे सूक्ष्मगुरुत्व प्रयोग, ISRO ने दी जानकारी  ISRO

    रणबीर कपूर

    'तू झूठी...' जल्द पार करेगी 'साहो' के हिंदी संस्करण का कारोबार, जानिए अब तक की कमाई श्रद्धा कपूर
    उर्फी जावेद ने 'भाड़ में जाए रणबीर कपूर' वाले बयान पर तोड़ी चुप्पी, कही ये बात  उर्फी जावेद
    भाई-बहन दिवस: रिद्धिमा कपूर ने भाई रणबीर कपूर को लगाया गले, साझा की अनदेखी तस्वीर  नीतू कपूर
    आलिया-रणबीर की शादी की पहली सालगिरह पर सोनी राजदान ने साझा की अनेदखी तस्वीरें  आलिया भट्ट

    एनिमल फिल्म

    रणबीर कपूर की 'एनिमल' 2023 के स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर होगी रिलीज रणबीर कपूर
    क्या रणबीर कपूर की 'एनिमल' में 'ब्रह्मास्त्र' की वजह से हो रही देरी? रणबीर कपूर
    शूटिंग से पहले परिणीति ने छोड़ी रणबीर की फिल्म 'एनिमल', जानिए वजह बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' में हुई रश्मिका मंदाना की एंट्री रणबीर कपूर

    एनिमल फिल्म

    'एनिमल' में गैंगस्टर के किरदार पर बोले रणबीर कपूर- मुझसे कोई ऐसी उम्मीद नहीं करता रणबीर कपूर
    'एनिमल' से जारी हुआ रणबीर कपूर का लुक, जानें फिल्म की दिलचस्प बातें रणबीर कपूर
    सनी की 'गदर 2' की रिलीज डेट आई सामने, रणबीर की 'एनिमल' से भिड़ेगी फिल्म गदर 2 फिल्म
    रणबीर कपूर की 'एनिमल' बाप-बेटे के रिश्ते पर है आधारित, भूषण कुमार ने किया खुलासा रणबीर कपूर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025