NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'एनिमल' के पोस्टर में कुल्हाड़ी लिए क्यों दिखे थे रणबीर कपूर? सामने आई नई जानकारी
    'एनिमल' के पोस्टर में कुल्हाड़ी लिए क्यों दिखे थे रणबीर कपूर? सामने आई नई जानकारी
    मनोरंजन

    'एनिमल' के पोस्टर में कुल्हाड़ी लिए क्यों दिखे थे रणबीर कपूर? सामने आई नई जानकारी

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    May 14, 2023 | 04:28 pm 1 मिनट में पढ़ें
    'एनिमल' के पोस्टर में कुल्हाड़ी लिए क्यों दिखे थे रणबीर कपूर? सामने आई नई जानकारी
    रोचक है रणबीर कपूर का यग दृश्य ((तस्वीर: इंस्टाग्राम/sandeepreddy.vanga)

    रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' लंबे समय से चर्चा में है। फिल्म की रिलीज करीब आने के साथ दर्शकों की इसको लेकर उत्सुकता बढ़ती जा रही है। फिल्म को लेकर तरह-तरह की खबरें आ चुकी हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा चुका है कि इस फिल्म में रणबीर का बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिलेगा। अब फिल्म से जुड़े एक दिलचस्प दृश्य की बातें सामने आई हैं।

    लीक हुईं इस खास दृश्य की जानकारियां

    पिंकविला की नई खबर के अनुसार, 'एनिमल' में रणबीर का किरदार उनके करियर का सबसे खास किरदार हो सकता है। इसमें उनका नया स्वैग देखने को मिलेगा। फिल्म के एक दृश्य में रणबीर दिल्ली की सड़कों पर कोट और लंबे बालों में चलते हुए नजर आएंगे। उनके साथ कुछ और गुंडे भी हैं। उन सभी का डेथ वारंट आने वाला है। बिना बैकग्राउंड म्यूजिक के भी यह दृश्य रोमांचक लगता है, क्योंकि निर्देशक ने इसे बेहतरीन तरीके से फिल्माया है।

    रणबीर का हिंसक और रोमांचक अंदाज 

    इस दृश्य में रणबीर काफी हिंसक होंगे। वह कुल्हाड़ी से लड़ते हुए नजर आएंगे। सूत्रों ने पोर्टल को बताया कि यह एक अलग स्तर का दृश्य है। इसे निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने मल्टीपल कैमरा के साथ शूट किया है। साथ ही इसमें ज्यादा कट नहीं हैं। हाथ में कुल्हाड़ी लिए और सिगरेट पीते हुए रणबीर का लुक पहले ही सामने आ चुका है। सूत्रों के अनुसार, फिल्म में रणबीर 3 अलग लुक में नजर आएंगे।

    अनिल कपूर बने हैं रणबीर के पिता

    फिल्म में रणबीर के अलावा अनिल कपूर और बॉबी देओल भी नजर आएंगे। इसमें अनिल कपूर, रणबीर के किरदार के पिता की भूमिका निभा रहे हैं, वहीं बॉबी देओल पर्दे पर विलेन बनेंगे। फिल्म में रश्मिका मंदाना भी नजर आएंगी। फीमेल लीड के लिए पहले परिणीति चोपड़ा को साइन किया गया था, लेकिन अमर सिंह चमकीला की बोयपिक के लिए उन्होंने इसे छोड़ दिया। इसके बाद फिल्म में रश्मिका की एंट्री हुई।

    भूषण कुमार ने बताया था फिल्म का प्लॉट

    इससे पहले प्रोड्यूसर भूषण बता चुके हैं कि फिल्म एक परिवार के उतार-चढ़ाव की कहानी है। यह फिल्म एक बाप-बेटे के रिश्ते पर आधारित है। इस तरह का रिश्ता पहले कभी स्क्रीन पर नहीं देखा गया। फिल्म में दिखाया जाएगा कि यह किरदार अपने पिता के लिए क्या कुछ कर सकता है। 'एनिमल' में पहली बार रणबीर कपूर और अनिल कपूर एक साथ पर्दे पर नजर आएंगे। यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    रणबीर कपूर
    एनिमल फिल्म
    एनिमल फिल्म
    बॉलीवुड समाचार

    रणबीर कपूर

    अयान मुखर्जी बनाएंगे 'ये जवानी है दीवानी' का सीक्वल? रणबीर कपूर ने किया खुलासा  अयान मुखर्जी
    रणबीर कपूर की गुजारिश पर शाहरुख खान ने बढ़ाई 'जवान' की रिलीज डेट, मिली ये जानकारी शाहरुख खान
    'रॉकस्टार': रणबीर कपूर नहीं, जॉन अब्राहम थे इम्तियाज अली की पहली पसंद  जॉन अब्राहम
    रणबीर कपूर को बचपन में थी हकलाने की समस्या, बोले- अब तक नहीं उबरा बॉलीवुड समाचार

    एनिमल फिल्म

    रणबीर कपूर ने 'एनिमल' के लिए बनाए सिक्स-पैक, सामने आई तस्वीरें रणबीर कपूर
    आलिया भट्ट की डेब्यू हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' से टकराएगी रणबीर कपूर की 'एनिमल'  आलिया भट्ट
    रणबीर कपूर की 'एनिमल' बाप-बेटे के रिश्ते पर है आधारित, भूषण कुमार ने किया खुलासा रणबीर कपूर
    सनी की 'गदर 2' की रिलीज डेट आई सामने, रणबीर की 'एनिमल' से भिड़ेगी फिल्म गदर 2 फिल्म

    एनिमल फिल्म

    'एनिमल' से जारी हुआ रणबीर कपूर का लुक, जानें फिल्म की दिलचस्प बातें रणबीर कपूर
    'एनिमल' में गैंगस्टर के किरदार पर बोले रणबीर कपूर- मुझसे कोई ऐसी उम्मीद नहीं करता रणबीर कपूर
    रणबीर कपूर की 'एनिमल' तय तारीख पर होगी रिलीज, इन फिल्मों से होगी टक्कर  रणबीर कपूर
    फिल्म 'एनिमल' के निर्माताओं पर भड़के समीर अनजान, जानिए किस बात से नाराज हैं गीतकार एनिमल फिल्म

    बॉलीवुड समाचार

    शाहरुख की 'डॉन 3' पर आया अपडेट, पटरी पर लौटी फिल्म, फरहान सरपट लिख रहे कहानी शाहरुख खान
    कोलकाता में हुआ सलमान खान का दबंग टूर, ये रहीं खास बातें   सलमान खान
    मदर्स डे पर 'सलाम वेंकी' से 'मॉम' तक, OTT पर उठाएं इन शानदार फिल्मों का लुत्फ  काजोल
    'द केरल स्टोरी' तथ्यों के कितने करीब? अभिनेता ने बताया- चश्मदीदों के आते हैं मैसेज द केरला स्टोरी फिल्म
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023