NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या 'बिग बॉस 15' में हिस्सा लेने वाली हैं अभिनेत्री भूमिका चावला?
    अगली खबर
    क्या 'बिग बॉस 15' में हिस्सा लेने वाली हैं अभिनेत्री भूमिका चावला?

    क्या 'बिग बॉस 15' में हिस्सा लेने वाली हैं अभिनेत्री भूमिका चावला?

    लेखन नेहा शर्मा
    Jun 05, 2021
    04:23 pm

    क्या है खबर?

    रियलिटी शो 'बिग बॉस' का 15वां सीजन लोगों के बीच खूब सुर्खियों में है। जल्द ही यह दर्शकों के बीच आने वाला है। यही वजह है कि आए दिन शो से जुड़ीं नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं।

    अब खबर आ रही है कि अभिनेत्री भूमिका चावला से भी इसके लिए संपर्क किया गया है। अब उनके शो में एंट्री करने से बेशक इसे लेकर दर्शकों का उत्साह और बढ़ जाएगा।

    आइए जानते हैं और क्या जानकारी मिली है।

    रिपोर्ट

    भूमिका से लगातार संपर्क में हैं निर्माता

    स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के मुताबिक निर्माताओं ने 'बिग बॉस' के नए सीजन के लिए भूमिका चावला से बातचीत की है। इस सिलसिले में उनके साथ चर्चा जारी है।

    अब भूमिका ने शो के लिए हां की है या नहीं, फिलहाल यह जानकारी नहीं मिली है। हालांकि, सुनने में आ रहा है कि उन्होंने इसमें दिलचस्पी दिखाई है।

    भूमिका के अलावा बॉलीवुड की दूसरी हसीनाओं से भी इसके लिए संपर्क किया गया है। हालांकि, दर्शकों को आधिकारिक फैसले का इंतजार है।

    स्टारडम

    सलमान की फिल्म 'तेरे नाम' ने बनाया था भूमिका को स्टार

    भूमिका की बात करें तो उन्होंने बॉलीवुड के अलावा साउथ की कई फिल्मों में काम किया है। हालांकि, सलमान खान की फिल्म 'तेरे नाम' ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया था।

    यह भूमिका की पहली हिंदी फिल्म थी और इसी से उन्हें बॉलीवुड में पहचान मिली थी। इसके बाद उन्होंने 'रन', 'दिल ने जिसे अपना कहा' और 'एम.एस. धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी' में भी काम किया।

    भूमिका को दर्शकों ने आखिरी बात 2019 में वेब सीरीज 'भ्रम' में देखा था।

    उड़ान

    'बिग बॉस' से रफ्तार पकड़ सकता है भूमिका का करियर

    'बिग बॉस 15' भूमिका के करियर को नई उड़ान दे सकता है। दर्शकों ने उन्हें काफी समय से पर्दे पर नहीं देखा है। ऐसे में 'बिग बॉस 15' उनके और दर्शकों के बीच टूट चुका रिश्ता दोबारा जोड़ सकता है।

    इसके बाद वह बॉलीवुड में अपनी दूसरी पारी शुरू कर सकती हैं। 'बिग बॉस' ने कई कलाकारों को दोबारा करियर शुरू करने का मौका दिया है। हो सकता है कि भूमिका की किस्मत भी इस शो से खुल जाए।

    जानकारी

    ये सितारे भी ले सकते हैं 'बिग बॉस' में एंट्री

    बता दें कि 'बिग बॉस' के नए सीजन में रिया चक्रवर्ती नजर आ सकती हैं। सुशांत मामले में आरोपी के तौर पर देखे जाने के चलते रिया की छवि काफी खराब हुई है, जिसे सुधारने के लिए वह 'बिग बॉस' का सहारा ले सकती हैं।

    उनके अलावा पार्थ समथान, अनुषा दांडेकर, दिशा वकानी, दिव्यांका त्रिपाठी-विवेक दहिया, मोहसिन खान और दिशा परमार शो में हिस्सा ले सकती हैं।

    शो में टीवी अभिनेत्री नेहा मर्दा भी नजर आ सकती हैं।

    लोकप्रियता

    छोटे पर्दे का लोकप्रिय शो है 'बिग बॉस'

    'बिग बॉस' का प्रसारण कलर्स चैनल पर होता है। यह लोकप्रिय शो अमेरिकी टीवी रियलिटी शो 'बिग ब्रदर' प्रारूप का अनुसरण करता है।

    घर के मालिक को 'बिग बॉस' के नाम से जाना जाता है, जिनकी घर में उपस्थिति उनकी आवाज से है।

    'बिग बॉस' की सफलता अब 15वें सीजन में कदम रख चुकी है। बता दें कि रुबीना दिलैक शो के पिछले सीजन की विजेता थीं। 'बिग बॉस' का पहला सीजन 2006 में आया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    'तन्वी द ग्रेट' से शुभांगी की पहली झलक आई सामने, जानिए कब रिलीज हो रही फिल्म  अनुपम खेर
    बलूच आर्मी ने बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस के अपहरण का पूरा वीडियो जारी किया बलूचिस्तान
    कान्स 2025: अभिनेत्री शालिनी पासी ने रेड कार्पेट पर रखा कदम, आपने देखी क्या तस्वीरें?   कान्स फिल्म फेस्टिवल
    पहाड़ों पर ऑटोमेटिक कार को चलाना है खतरनाक, इन तरीकों से आसान होगा सफर  कार

    मनोरंजन

    गूगल के अनुसार दुनिया के सबसे बेहतरीन मार्शल आर्ट कलाकारों में शामिल हैं विद्युत जामवाल मनोरंजन
    डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई सलमान की फिल्म 'दबंग' की एनिमेटेड सीरीज ट्विटर
    सुनिधि ने भी 'इंडियन आइडल' पर साधा निशाना, कहा- प्रतियोगियों की तारीफ करने को कहा गया इंडियन आइडल
    विद्या बालन की फिल्म 'शेरनी' का टीजर हुआ रिलीज, देखिए वीडियो विद्या बालन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025