LOADING...
'भूत बंगला' का डर दिखेगा OTT पर, जानिए कब-कहां आएगी अक्षय कुमार की फिल्म
'भूत बंगला' की OTT रिलीज पर आया अपडेट

'भूत बंगला' का डर दिखेगा OTT पर, जानिए कब-कहां आएगी अक्षय कुमार की फिल्म

May 27, 2026
08:37 pm

क्या है खबर?

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' 17 अप्रैल को रिलीज हुई थी। एकता कपूर द्वारा निर्मित इस फिल्म में वामिका गब्बी, राजपाल यादव, परेश रावल, तब्बू और असरानी जैसे सितारे हैं। फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए बैठी है और 40 दिनों में इसने 170 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा लिए हैं। जिन लोगों ने यह फिल्म अब तक नहीं देखी है, उन्हें इसे OTT पर देखने का सौभाग्य मिलने वाला है।

प्रीमियर

इस OTT पर कब्जा जमाने आएगी 'भूत बंगला'

'भूत बंगला' जल्द ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है। 123 तेलुगु की रिपोर्ट के अनुसार, इसका प्रीमियर नेटफ्लिक्स पर होगा, क्योंकि फिल्म के पोस्ट-थिएट्रिकल स्ट्रीमिंग अधिकार उन्हीं के पास हैं। इससे पहले, फिल्म के आधिकारिक पोस्टर के साथ नेटफ्लिक्स का लोगो नजर आया था, जिससे संकेत मिल गया था कि फिल्म इसी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देगी। इसे 12 जून को OTT पर उपलब्ध कराया जा सकता है। हालांकि निर्माताओं की तरफ से आधिकारिक ऐलान होना अभी बाकी है।

फिल्म

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की वापसी

अक्षय और प्रियदर्शन ने हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' (2007) में काम किया था। इस साल आई 'भूत बंगला' दोनों की लंबे वक्त के बाद हॉरर कॉमेडी क्षेत्र में वापसी का प्रतीक है, जिसे दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है। इसकी कहानी एक वधुसुर नाम के राक्षस के इर्द-गिर्द घूमती है, जो नई नवेली दुल्हनों को रातों-रात गायब कर देता है। उसी शापित बंगले में शादी समारोह का आयोजन होता है, जिससे कहानी में कई दिलचस्प मोड़ आते हैं।

Advertisement