'भूत बंगला' में अक्षय कुमार को राजपाल यादव ने क्यों मारा थप्पड़? हो गया खुलासा
क्या है खबर?
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन अपनी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन में व्यस्त चल रहे हैं। फिल्म का टीजर कुछ दिन पहले जारी ह़ुआ था जिसने अभी से फिल्म के प्रति लोगों को उत्साहित कर दिया है। टीजर में एक दृश्य ने सबका खूब ध्यान खींचा जिसमें राजपाल यादव को अक्षय को थप्पड़ मारते दिखाया गया था। अब राजपाल ने खुलासा किया कि असल में थप्पड़ मारने का विचार खुद अक्षय ने दिया था।
खुलासा
परिस्थिति के हिसाब से फिट था यह दृश्य
न्यूज 18 शोशा से बातचीत में, राजपाल ने कहा, "हमारा और अक्की पाजी (अक्षय) का बाल खींचना, चाटना मारना, एक दूसरे पर चिल्लाना स्थिति के अनुसार हो जाता है। ये इम्प्रोवाइजेशन मेरी नहीं है, मेरा विश्वास करो, अक्की पाजी की है, ये उनका आइडिया था।" रिहर्सल का वक्त याद करते हुए अभिनेता ने कहा, "जब हम रिहर्सल कर रहे थे, तब अक्की पाजी के दिमाग में आया था कि तू मार, तू रख दे, वो वहां परिस्थिति पर फिट था।"
समन्वय
अक्षय के साथ राजपाल का मजबूत समन्वय
राजपाल ने कहा, "यकीन मानिए, प्रियन जी, अक्की पाजी, परेश जी और हमारा ऐसा समन्वय है कि कोई भी फिल्म हो, हम उसका इस्तेमाल करते हैं।" बता दें कि फिल्म 'भूल-भुलैया' में एक दृश्य के दौरान अक्षय ने राजपाल को थप्पड़ मारा था। अब 'भूत बंगला' में यह दृश्य पलट गया है जिसे देखकर लोगों की पुरानी यादें ताजा हो गई हैं। फिल्म में तब्बू, परेश रावल और वामिका गब्बी भी मौजूद हैं। यह 10 अप्रैल, 2026 को रिलीज होगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए 'भूत बंगला' का टीजर
Laughter, screams, and surprises are waiting inside the Bangla. Dare to enter? 🤣🧟♀️#BhoothBanglaTeaser out now: https://t.co/Y6EvHA11t8#BhoothBangla in cinemas on 10th April 2026 👻 pic.twitter.com/m0hj1Mprgd
— Akshay Kumar (@akshaykumar) March 12, 2026