LOADING...
मोहनलाल पर 100वीं फिल्म का दांव लगाएंगे निर्देशक प्रियदर्शन, जानिए कब होगी शुरू
मोहनलाल के साथ 100वीं फिल्म शुरू करने वाले हैं प्रियदर्शन

मोहनलाल पर 100वीं फिल्म का दांव लगाएंगे निर्देशक प्रियदर्शन, जानिए कब होगी शुरू

Apr 02, 2026
10:44 am

क्या है खबर?

'हेरा फेरी', 'दे दना दन' और 'हलचल' जैसी कॉमेडी फिल्में बना चुके निर्देशक प्रियदर्शन अपनी अगली फिल्म के लिए खुद को तैयार कर रहे हैं। फिलहाल तो उनकी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' रिलीज होने की कगार पर है, जिसमें अक्षय कुमार, वामिका गब्बी और राजपाल यादव जैसे सितारे हैं। इस बीच, खबर है कि प्रियदर्शन अपनी 100वीं फिल्म में मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल के साथ काम कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग को लेकर अब ताजा अपडेट भी आ गया है।

याेजना

दिसंबर, 2026 से शूटिंग शुरू करने की योजना

इंडिया टुडे के मुताबिक, प्रियदर्शन अभी हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर व्यस्त चल रहे हैं। इसके बाद वह अपनी नई परियोजना पर काम शुरू करेंगे। उनकी और मोहनलाल की व्यस्तता को देखते हुए शूटिंग साल के आखिर में, यानी दिसंबर, 2026 तक शुरू करने की योजना बनाई गई है। इसके अलावा, रिपोर्ट में कहा गया कि यह सिर्फ प्रियदर्शन की 100वीं फिल्म के उपलक्ष्य में मनाई जाने वाली उत्सवपूर्ण परियोजना नहीं है, बल्कि बेहद व्यक्तिगत कहानी भी होगी।

इच्छा

मोहनलाल के साथ काम करना चाहते हैं प्रियदर्शन

मोहनलाल ने खुद एक बातचीत के दौरान, प्रियदर्शन के साथ अपने सहयोग की पुष्टि की थी। चूकि यह आगामी परियोजना प्रियदर्शन की 100वीं फिल्म के रूप में सामने आई है, और खबरों के अनुसार, वह चाहते थे कि उनकी पहली और 100वीं फिल्म का मुख्य अभिनेता एक ही हो। प्रियदर्शन और मोहनलाल की पहली फिल्म 'पूचक्कोरु मूक्कुथी' साल 1984 में रिलीज हुई थी। फिलहाल, मोहनलाल को फिल्म 'पैट्रियट' (1 मई, 2026) और 'दृश्यम 3' (21 मई 2026) में देखा जाएगा।

Advertisement