'भूत बंगला' का किला 14वें दिन डगमगाया, 150 करोड़ रुपये कमाने से इतनी दूर फिल्म
क्या है खबर?
अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' अपने दूसरे हफ्ते में पहुंचकर डगमगाने लगी है। आगे का रास्ता और भी मुश्किल होने वाला है, क्योंकि धनुष की फिल्म 'कारा' ने पहले दिन अच्छी शुरुआत की है। हालांकि ध्रुव सरजा की फिल्म 'KD: द डेविल' का जोर अक्षय की फिल्म के आगे नहीं चला। उधर माइकल जैक्सन की बायाेपिक फिल्म 'माइकल' भी पहले हफ्ते में गिरावट का मुंह देख रही है। चलिए इन सभी फिल्मों की कमाई पर एक नजर डालते हैं।
कमाई
'भूत बंगला' को 'कारा' से मिली तगड़ी टक्कर
सैकनिल्क के मुताबिक, 'भूत बंगला' ने दूसरे हफ्ते में 14वें दिन 3.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं 13वें दिन इसने 3.40 करोड़ रुपये कमाए थे। इस तरह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अब तक सिर्फ 1,28.15 करोड़ रुपये का नेट कारोबार कर पाई है। यह 150 करोड़ के क्लब में जगह बनाने से काफी दूर है। हालांकि धनुष की फिल्म 'कारा' ने पहले दिन 5.75 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला है। यह शुरुआत सकारात्मक मानी जा रही है।
अन्य फिल्में
'KD: द डेविल', 'माइकल' और 'धुरंधर'
ध्रुव, संजय दत्त, शिल्पा शेट्टी और नोरा फतेही जैसे सितारों से सजी 'KD: द डेविल' भी 30 अप्रैल को रिलीज हुई। फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.50 करोड़ रुपये से अपना खाता खोला है। यह आंकड़े 'भूत बंगला' के 14वें दिन के आंकड़ों के बराबर है। वहीं हॉलीवुड फिल्म 'माइकल' ने रिलीज के 7वें दिन 2.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन 26.05 करोड़ रुपये हो चुका है।