भोजपुरी गायिका शिल्पी राज का MMS लीक, खेसारी लाल के साथ गा चुकी हैं हिट गाने

शिल्पी राज भोजपुरी की लोकप्रिय गायिका हैं और उन्होंने इस इंडस्ट्री में कई हिट गाने दिए हैं। लाखों की तादाद में उनके चाहने वाले भी हैं। वह भोजपुरी के सुपरस्टार माने जाने वाले खेसारी लाल यादव के साथ भी कई गाने गा चुकी हैं। अब शिल्पी के फैंस के लिए एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। ऐसी चर्चा है कि गायिका शिल्पी का MMS कई प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन वायरल हो गया है।
आजतक के मुताबिक, शिल्पी का एक इंटीमेट वीडियो वायरल हो गया है, जिसे कई प्लेटफॉर्म पर ऑनलाइन देखा जा रहा है। इस वीडियो में वह आपत्तिजनक स्थिति में नजर आई हैं। खबरों की मानें तो जिस शख्स के साथ उनका MMS लीक हुआ, वह उनका बॉयफ्रेंड है। बताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे के साथ काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। जिस शख्स के साथ उनका इंटीमेट वीडियो वायरल हुआ, उनका नाम विजय चौहान बताया जा रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, वायरल MMS में शिल्पी और उनके बॉयफ्रेंड विजय के अलावा एक शख्स और नजर आ रहा है। यह व्यक्ति उनका वीडियो बना रहा है। इसमें दोनों ही लड़कों ने अपना चेहरा कवर लिया है। खबरों की मानें तो अपना MMS लीक होने के बाद शिल्पी परेशान हैं और उन्होंने इसे शेयर नहीं करने की अपील की है। सोशल मीडिया पर भी शिल्पी के MMS को लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही हैं।
शिल्पी पहली भोजपुरी कलाकार नहीं हैं, जिनका MMS लीक हुआ है। इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। इससे पहले भोजपुरी अभिनेत्री तृषा कर मधु का MMS भी कई प्लेटफॉर्म पर लीक हो गया था। गौरतलब है कि अभिनेत्री तृषा ने अपने इंटीमेट वीडियो के लीक होने की बात स्वीकार की थी। उन्होंने कहा था कि किसी ने गलत इरादों के साथ उनके इंटीमेट वीडियो को सोशल मीडिया पर लीक किया है।
शिल्पी खेसारी लाल समेत भोजपुरी के कई हस्तियों के साथ काम कर चुकी हैं। यही वजह है कि उनके MMS लीक होने की खबर भोजपुरी इंडस्ट्री में गॉसिप बन गई है। उन्हें सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय देखा जाता है। शिल्पी ने खेसारी लाल के साथ 'जाड़ा लगता', 'बस कर पगली', 'झगड़ा', 'दो घूंट' और 'बबुआ के खुश कर दा' जैसे गाने गाए हैं। इसके अलावा उन्होंने कई भोजपुरी एल्बम में भी अपनी आवाज दी है।
बॉलीवुड में भी कई अभिनेत्रियों के MMS लीक हो चुके हैं। काफी समय पहले करीना कपूर और शाहिद कपूर का एंटीमेट वीडियो लीक हुआ था। मोना सिंह, राधिका आप्टे, सोहा अली खान और रिया सेन के साथ भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।