NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / ये हैं सबसे सफल और बेहतरीन भोजपुरी फिल्में, एक बार जरुर देखें
    अगली खबर
    ये हैं सबसे सफल और बेहतरीन भोजपुरी फिल्में, एक बार जरुर देखें

    ये हैं सबसे सफल और बेहतरीन भोजपुरी फिल्में, एक बार जरुर देखें

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Oct 23, 2020
    08:00 am

    क्या है खबर?

    भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री भारत की तेजी से बढ़ने वाली क्षेत्रीय फिल्म इंडस्ट्री है। जानकारी के अनुसार, वर्तमान में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री लगभग 2,000 करोड़ रुपये की हो गई है।

    भोजपुरी फिल्में बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में खूब चलती हैं। यही वजह है कि अब कई बड़े बॉलीवुड स्टार भी भोजपुरी फिल्में करने लगे हैं।

    अगर आप भी भोजपुरी फिल्मों के शौकीन हैं, तो आज हम आपको भोजपुरी की पांच सबसे बेहतरीन और सफल फिल्मों के बारे में बताएंगे।

    #1

    बिदेशिया (1963)

    श्री नाथ त्रिपाठी द्वारा निर्देशित ड्रामा फिल्म 'बिदेशिया' इसी नाम के नाटक के ऊपर आधारित है।

    जब यह फिल्म बनी थी, उसी समय भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की शुरुआत हुई थी। फिल्म की कहानी गांव और प्यार के ऊपर आधारित है।

    इस फिल्म को भोजपुरी की सबसे बेहतरीन फिल्म कहा जाए तो बिलकुल भी गलत नहीं होगा।

    इस फिल्म में सुजीत कुमार, श्री नाथ त्रिपाठी, सुलोचना चटर्जी और शीलकुमार मुख्य भूमिकाओं में हैं।

    #2

    बलम परदेसिया (1979)

    नाजिर हुसैन और नासिर हुसैन द्वारा निर्देशित ड्रामा फिल्म 'बलम परदेसिया' भोजपुरी की दूसरी सबसे बेहतरीन फिल्म है।

    फिल्म में गरीब व्यक्ति सुखविंदर की कहानी है, जो अपने बेटे की मौत के बाद बहुत परेशान हो जाता है।

    लेकिन कुछ सालों बाद स्थित धीरे-धीरे बदती है और उसका जीवन बेहतर हो जाता है। यह फिल्म जीवन से जुड़े कई संदेश देती है, जो सबके लिए महत्वपूर्ण है।

    इस फिल्म में राकेश पांडे और पद्मा खन्ना मुख्य भूमिकाओं में हैं।

    #3

    नादिया के पार (1982)

    गोविंद मूनिस द्वारा निर्देशित रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'नादिया के पार' भोजपुरी और हिंदी में है।

    बता दें कि इसी के ऊपर हिंदी फिल्म 'हम आपके हैं कौन' बनी है।

    फिल्म में रिश्ते और प्रेम के बारे में दिखाया गया है। गांव के चंदन को अपनी भाभी की बहन से प्यार हो जाता है, लेकिन भाभी की मौत के बाद सब बदल जाता है।

    इस फिल्म में सचिन पिलगांवकर, साधना सिंह, इंदर ठाकुर और शीला डेविड मुख्य भूमिकाओं में हैं।

    #4

    ससुरा बड़ा पईसावाला (2004)

    अजय सिन्हा द्वारा निर्देशित कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'ससुरा बड़ा पईसावाला' गांव और रिश्ते के ऊपर आधारित है।

    फिल्म में गांव के लोगों की सोच के बारे में दिखाया गया है। इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

    बता दें कि यह भोजपुरी की सबसे बड़ी सफल और ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।

    इस फिल्म में मनोज तिवारी, रानी चटर्जी और बालकार सिंह बाली मुख्य भूमिकाओं में हैं।

    #5

    गंगा देवी (2012)

    अभिषेक चड्ढा द्वारा निर्देशित पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म 'गंगा देवी' सबसे चर्चित भोजपुरी फिल्म है।

    फिल्म में एक समाज सेवी और उसकी पत्नी की कहानी है, जो देश के वर्तमान राजनीतिक हालात को बदलने की कोशिश करते हैं।

    इस दौरान उन्हें कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है, लेकिन वो हार नहीं मानते हैं।

    इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, गुलशन ग्रोवर और दिनेश लाल यादव मुख्य भूमिकाओं में हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मनोज तिवारी
    अमिताभ बच्चन
    भोजपुरी सिनेमा
    जया बच्चन

    ताज़ा खबरें

    कान्स 2025: मौनी रॉय ने रेड कार्पेट पर बिखेरा जलवा, यहां देखिए लुक  मौनी रॉय
    IPL 2025: RCB ने लुंगी एनगिडी की जगह ब्लेसिंग मुजरबानी को टीम में किया शामिल IPL 2025
    हुंडई i20 का मैग्ना एग्जीक्यूटिव वेरिएंट लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव  हुंडई मोटर कंपनी
    कौन हैं अभिनेत्री नुसरत फारिया, जिन्हें हत्या के प्रयास के मामले में किया गया गिरफ्तार? बांग्लादेश

    मनोज तिवारी

    AAP ने भाजपा नेता मनोज तिवारी से मांगा चंदा, बड़ी दिलचस्प है पीछे की कहानी आम आदमी पार्टी समाचार
    स्वास्तिक विवाद में AAP की सफाई, हिंदू और नाजी प्रतीकों में फर्क समझे भाजपा आम आदमी पार्टी समाचार
    लोकसभा चुनाव: भाजपा के गौतम गंभीर दिल्ली में सबसे अमीर उम्मीदवार, जानिये कितनी है संपत्ति दिल्ली
    टिकट न मिलने से नाराज भाजपा सांसद उदित राज कांग्रेस में हुए शामिल दिल्ली

    अमिताभ बच्चन

    कोरोना पॉजिटिव अमिताभ और अभिषेक बच्चन को अस्पताल में ही बिताने होंगे अगले सात दिन ऐश्वर्या राय
    किसी को मिले थे 25 रुपये तो किसी को 50, जानिए बॉलीवुड सितारों की पहली सैलरी अक्षय कुमार
    कोरोना वायरस पॉजिटिव ऐश्वर्या और आराध्या बच्चन हुईं अस्पताल में भर्ती ऐश्वर्या राय
    'क्वीन' और 'पिंक' समेत कम बजट वाली ये बॉलीवुड फिल्में रही सुपरहिट बॉलीवुड समाचार

    भोजपुरी सिनेमा

    भोजपुरी अदाकारा अनुपमा पाठक ने की आत्महत्या, पहले फेसबुक पर अपलोड की वीडियो बॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड के पांच सुपरस्टार, जिन्होंने भोजपुरी फिल्मों में काम किया बॉलीवुड समाचार
    भोजपुरी फिल्मों से करियर शुरू करने वाले इन सुपरस्टार्स ने बॉलीवुड में भी रखा कदम बॉलीवुड समाचार

    जया बच्चन

    नई स्टैंडिंग कमेटियों का गठन, राहुल रक्षा और चिदंबरम विदेश मामलों की कमेटी में शामिल शशि थरूर
    बॉलीवुड अभिनेत्रियां जो धूमधाम से मनाती हैं दुर्गा पूजा का त्योहार बॉलीवुड समाचार
    #BirthdaySpecial: पिता की शर्त से मजबूर होकर करनी पड़ी थी अमिताभ बच्चन और जया को शादी बॉलीवुड समाचार
    हैदराबाद डॉक्टर रेप-हत्या केस: संसद में उठा मामला, जया बच्चन बोलीं- आरोपियों की हो लिंचिंग तेलंगाना
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025