भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव ने खरीदी लैंड रोवर डिफेंडर SUV, जानिए इसकी कीमत
क्या है खबर?
भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता और 'बिग बॉस' फेम खेसारी लाल यादव ने हाल ही में अपने लिए नई चमचमाती गाड़ी खरीदी है।
उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम एक वीडियो साझा करते हुए खुद इस खबर की पुष्टि की।
खेसारी ने लैंड रोवर डिफेंडर SUV खरीदी है, जिसकी कीमत 2.30 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
बता दें, बीते दिन भोजपुरी अभिनेत्री संभावना सेठ ने MG हेक्टर SUV खरीदी है, जिसकी कीमत 22.72 लाख रुपये है।
वीडियो
खेसारी ने साझा किया वीडियो
खेसारी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ नई गाड़ी की पूजा करते नजर आ रहे हैं।
इस वीडियो को साझा करते हुए खेसारी ने कैप्शन में लिखा, 'आप सबके प्यार से बढ़कर तो कुछ नहीं है मेरे लिए और आज ये कार भी आप लोगों की वजह से ही है।'
अब खेसारी के प्रशंसक और तमाम सितारे अभिनेता को नई गाड़ी खरीदने के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।