26/11 की भावुक कहानी भी न खींच पाई दर्शक, कंगना रनौत की 'भारत भाग्यविधाता' ने 5 दिनों में कमाए महज इतने करोड़
कंगना रनौत की नई फिल्म 'भारत भाग्यविधाता' दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच पाने में कुछ खास सफल नहीं हो पा रही है।
12 जून को रिलीज होने के बाद, फिल्म ने 5 दिनों में महज 5.56 करोड़ रुपये की कमाई की है।
फिल्म में देशभक्ति का जज्बा भी है और 26/11 के मुंबई हमलों पर आधारित एक भावुक कहानी भी, फिर भी दर्शकों ने अभी तक इसमें कुछ खास दिलचस्पी नहीं दिखाई है।
नर्सों ने 20 बच्चों को जन्म देने में की थी मदद
यह फिल्म 26/11 के हमलों के दौरान कामा अस्पताल के कर्मचारियों की असली वीरता पर आधारित है।
इसमें कंगना गीता माधव गांधारे का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में गिरिजा ओक, स्मिता तांबे और प्रसाद ओक जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
फिल्म को 'वीरता की अनसुनी कहानी' बताते हुए कंगना ने कहा, 'भारत भाग्यविधाता 26/11 के हमलों की वीरता की एक अनसुनी कहानी है। जब गोलियां चल रही थीं और हर तरफ अफरा-तफरी थी, तब नर्सों ने 20 बच्चों को सुरक्षित जन्म दिलवाने में मदद की थी।'