LOADING...
बंगाली फिल्म निर्देशक अनिक दत्ता का निधन, छत से गिरने के कारण हुआ दर्दनाक हादसा
फिल्म निर्देशक अनिक दत्ता की मौत

बंगाली फिल्म निर्देशक अनिक दत्ता का निधन, छत से गिरने के कारण हुआ दर्दनाक हादसा

May 27, 2026
04:35 pm

क्या है खबर?

बंगाली सिनेमा से एक दुखद खबर आने के बाद फैंस का दिल टूट गया है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्देशक अनिक दत्ता का 27 मई को निधन हो गया, जिससे इंडस्ट्री में शोक छा गया। बताया जाता है कि दत्ता की मौत कथित तौर पर कोलकाता स्थित उनके घर की छत से गिरने के कारण हुई है। खबरों के अनुसार, निर्माता लंबे समय से सांस लेने की समस्या से भी जूझ रहे थे।

हादसा

छत से गिरने के कारण हुआ हादसा

फिल्मफेयर के अनुसार, दत्ता पिछले कुछ महीनों से कोलकाता के हिंदुस्तान पार्क स्थित अपने घर पर अकेले रह रहे थे, जबकि उनकी बेटी मुंबई में रहती है। बताया जाता है कि घर की छत से गिरने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए। निर्देशक को गंभीर हालत में ढाकुरिया के पास स्थित एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। इस खबर से फैंस भी दुखी हैं और दत्ता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement

फिल्में

इन फिल्मों के लिए मशहूर थे अनिक दत्ता

दत्ता, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया के संस्थापक नरेंद्र चंद्र दत्ता के पोते थे। उन्होंने 2012 में आई फिल्म 'भूतर भविष्यत' से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था, जिसमें सब्यसाची चक्रवर्ती, परमब्रत चटर्जी और स्वास्तिका मुखर्जी जैसे कलाकार शामिल थे। अपनी तीखी कहानी कहने की शैली और अपरंपरागत कहानियों के चलते उन्होंने सिनेमा में अलग पहचान बनाई थी। उनकी चर्चित फिल्मों में 'अश्चोरज्यो प्रदीप', 'अपराजितो' और 'बोरुनबाबुर बंधु' जैसे नाम शामिल हैं। इन दिनों वह 'अपराजितो 2' में व्यस्त थे।

Advertisement