LOADING...
कैमियो के 'बादशाह' हैं सलमान खान, 'राजा शिवाजी' से पहले इन फिल्मों में लगाए चार चांद
सलमान खान इन फिल्मों में कर चुके हैं कैमियो

कैमियो के 'बादशाह' हैं सलमान खान, 'राजा शिवाजी' से पहले इन फिल्मों में लगाए चार चांद

May 01, 2026
06:02 pm

क्या है खबर?

रितेश देशमुख की ऐतिहासिक फिल्म 'राजा शिवाजी' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। मराठा साम्राज्य के वीर छत्रपति शिवाजी महाराज पर आधारित इस फिल्म में, सलमान खान ने कैमियो करके सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। उन्होंने फिल्म में छत्रपति के वफादार अंगरक्षक रहे 'जिवा महाला' का किरदार निभाया है। भगवा कपड़े और लंबी मूछ में उनका लुक देखने लायक हैं। आइए जानते हैं 'राजा शिवाजी' से पहले सलमान को किन फिल्मों में कैमियो करते हुए देखा गया है।

#1 & #2

'कुछ-कुछ होता है' और 'बाग़बान'

फिल्मों में, सलमान के कैमियो का काफी पुराना रहा है। उन्होंने शाहरुख खान और काजोल अभिनीत फिल्म 'कुछ-कुछ होता है' में कैमियो करते हुए फैंस को अपना दीवाना बना दिया था। उन्होंने 'अमन मेहरा' नाम का किरदार निभाया था और फिल्म में इंटरवल के बाद दस्तक दी थी। सलमान, 2003 में आई अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की फिल्म 'बाग़बान' का हिस्सा भी रहे हैं। 'आलोक राज' की भूमिका में वह दिग्गज अभिनेता के गोद लिए हुए बेटे बने थे।

#3 & #4

'अजब प्रेम की गजब कहानी' और 'पठान'

रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की फिल्म 'अजब प्रेम की गजब कहानी' में सलमान ने अपनी असली पहचान के साथ एक मजेदार कैमियो किया था। एक दृश्य में कैटरीना को उनकी जबरा फैन होने के रूप में पेश किया गया था। 2023 में आई एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'पठान' को भला कैसे भूला जा सकता है। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण अभिनीत इस फिल्म में, सलमान ने एक छोटा सा लेकिन दमदार कैमियो करते हुए लाइमलाइट चुरा ली थी।

Advertisement

#5, #6 & #7

'सिंघम अगेन', 'सन ऑफ सरदार' और 'वेद'

अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' में भी सलमान कैमियो करके वाहवाही लूट चुके हैं। उन्होंने इसमें अपने लोकप्रिय किरदार 'चुलबुल पांडे' के रूप में एंट्री ली थी। इसके अलावा वह अजय की कॉमेडी फिल्म 'सन ऑफ सरदार' (2012) में भी कैमियो कर चुके हैं। यही नहीं, इसके टाइटल ट्रैक 'पो पो' में भी दिखे थे। सलमान ने 'राजा शिवाजी' का हिस्सा बनने से पहले, रितेश की एक अन्य फिल्म 'वेद' में भी कैमियो करके चार चांद लगा दिए थे।

Advertisement