बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाने के बाद इस OTT प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी बेसिल जोसेफ की 'अथिरदी'
अगर आपने सिनेमाघरों में 'अथिरदी' देखने का मौका गंवा दिया था, तो खुशखबरी है। बेसिल जोसेफ की मलयालम एक्शन-कॉमेडी 19 जून को सोनी लिव पर आ रही है।
बॉक्स ऑफिस पर 69 करोड़ रुपये की शानदार कमाई के साथ धूम मचाने के बाद, अब यह फिल्म स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर दर्शकों के लिए तैयार है।
पहली बार निर्देशन कर रहे अरुण अनिरुद्धन ने इसमें कॉमेडी और सस्पेंस का कमाल का तड़का लगाया है, जिससे उम्मीद है कि OTT पर भी इसे खूब पसंद किया जाएगा।
'अथिरदी' का मुख्य अतिथि को कौन करता है अगवा
फिल्म 'अथिरदी' की कहानी एक ऊर्जावान इंजीनियरिंग छात्र साम्बुट्टी (बेसिल जोसेफ) के इर्द-गिर्द घूमती है।
वह अपने कॉलेज में बंद हो चुके उत्सव 'आरोहन' को फिर से शुरू करने की कोशिश करता है, लेकिन कहानी में मोड़ तब आता है, जब उत्सव के मुख्य अतिथि और उनकी टीम को अचानक श्रीकुट्टन नाम का एक अनोखा संगीतकार अगवा कर लेता है।
इसके बाद स्थिति तेजी से बिगड़ती चली जाती है। फिल्म में टोविनो थॉमस, रिया शिबू, विनीत श्रीनिवासन और जरीन शिहाब जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।