LOADING...
शालिनी पांडे की सीरीज 'बैंडवाले' का ट्रेलर जारी, DJ साइको बनकर छाए जहान कपूर

शालिनी पांडे की सीरीज 'बैंडवाले' का ट्रेलर जारी, DJ साइको बनकर छाए जहान कपूर

Feb 11, 2026
04:01 pm

क्या है खबर?

'अर्जुन रेड्‌डी', 'महाराज' और 'डब्बा कार्टेल' जैसी फिल्मों-सीरीज का हिस्सा रह चुकीं शालिनी पांडे अपनी नई सीरीज 'बैंडवाले' के साथ डिजिटल दुनिया में लौट रही हैं। इसमें उनके साथ जहान कपूर मुख्य किरदार में नजर आएंगे, जिन्हें 'ब्लैक वारंट' से अपार सफलता मिली थी। हाल ही में, सीरीज का ऐलान किया गया था। ज्यादा इंतजार न करवाते हुए निर्माताओं ने इसका ट्रेलर जारी कर दिया है। OML एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित 'बैंडवाले' का निर्देशन अक्षत वर्मा ने किया है।

ट्रेलर

युवा कवियित्री बनीं शालिनी पांडे, ये सितारे भी आए नजर 

'बैंडवाले' का ट्रेलर छोटे शहर के बड़े सपनों की दुनिया को दर्शाता है। रतलाम शहर की युवा कवियित्री मरियम के किरदार में शालिनी पहचान, स्वतंत्रता और गुमनाम रूप से अपनी कविताओं को ऑनलाइन साझा करना शुरू करती है। DJ साइको के किरदार में जहान हैं। उनके अलावा स्वानंद किरकिरे, संजना दीपू, आशीष विद्यार्थी और अनुपमा कुमार भी सीरीज का हिस्सा हैं। सीरीज 13 फरवरी को भारत सहित 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए 'बैंडवाले' का ट्रेलर

Advertisement