LOADING...
शालिनी पांडे और जहान कपूर की कॉमेडी सीरीज 'बैंडवाले' की रिलीज तारीख जारी
कॉमेडी सीरीज 'बैंडवाले' की रिलीज से उठा पर्दा

शालिनी पांडे और जहान कपूर की कॉमेडी सीरीज 'बैंडवाले' की रिलीज तारीख जारी

Feb 09, 2026
04:19 pm

क्या है खबर?

विजय देवरकोंडा के साथ 'अर्जुन रेड्‌डी' से लोकप्रियता हासिल करने वालीं अभिनेत्री शालिनी पांडे अपनी नई वेब सीरीज को लेकर चर्चा में आ गई हैं। उनकी इस म्यूजिकल कॉमेडी सीरीज का नाम 'बैंडवाले' है, जिसे अक्षत वर्मा और अंकुर तिवारी ने निर्देशित किया है। 'ब्लैक वारेंट' वाले जहान कपूर भी सीरीज का हिस्सा हैं, जो दिवंगत अभिनेता शशि कपूर के पोते हैं। OML एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित 'बैंडवाले' का प्रीमियर भारत सहित 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में होगा।

कहानी

युवा कवयित्री की आत्म-पहचान पर आधारित होगी 'बैंडवाले' की कहानी

'बैंडवाले' अमेजन प्राइम वीडियो की ओरिजनल सीरीज है। इसकी कहानी एक युवा कवयित्री मरियम (शालिनी) के इर्द-गिर्द घूमेगी जो अपनी स्वतंत्रता और आत्म-पहचान की तलाश में गुमनाम रूप से अपनी कविताओं को ऑनलाइन साझा करती है। उसकी जर्नी में उसका साथ रोबो और डीजे साइको देते हैं, जो उसके साथी और सबसे करीबी दोस्त हैं। सीरीज में जाने-माने कंपोजर यशराज मुखाते का संगीत भी शामिल है, जिससे कहानी की भावनात्मक यात्रा को आकार मिलता है।

रिलीज

वैलेंटाइन के माैके पर रिलीज हाेगी सीरीज

'बैंडवाले' वैलेंटाइन से एक दिन पहले, यानी 13 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर दस्तक देने के लिए तैयार है। इसमें शालिनी और जहान के अलावा स्वानंद किरकिरे, संजना दीपू, आशीष विद्यार्थी और अनुपमा कुमार सहित अन्य सितारे भी शामिल हैं। बता दें, शालिनी को आखिरी बार फिल्म 'राहु केतु' में देखा गया था जो 16 जनवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा मुख्य किरदार में थे।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्टर

Advertisement