BAFTA अवॉर्ड्स 2026: 'वन बैटल आफ्टर अनेदर' बनी नंबर 1, यहां देखिए विजेताओं की पूरी सूची
क्या है खबर?
BAFTA अवॉर्ड्स 2026 के विजेताओं का ऐलान हो गया है। इस साल पॉल थॉमस एंडरसन की फिल्म 'वन बैटल आफ्टर अनेदर' ने अपना दबदबा कायम करते हुए 'सर्वश्रेष्ठ फिल्म' और 'सर्वश्रेष्ठ निर्देशक' सहित कुल 6 प्रमुख पुरस्कार अपने नाम किए। भारतीय प्रशंसकों के लिए भी ये बेहद खास रहा, जहां आलिया भट्ट ने प्रेजेंटर के रूप में मंच की शोभा बढ़ाई, वहीं फरहान अख्तर की फिल्म 'बूंग' ने 'बेस्ट चिल्ड्रन्स एंड फैमिली फिल्म' का प्रतिष्ठित खिताब जीतकर इतिहास रच दिया।
बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस
जेसी बकले का जलवा, रॉबर्ट अरामायो ने भी मारी बाजी
इस साल का प्रतिष्ठित BAFTA खिताब जेसी बकले ने जीता। उन्हें फिल्म 'हैमनेट' में उनके शानदार और भावुक अभिनय के लिए इस पुरस्कार से नवाजा गया है। उधर अभिनेता रॉबर्ट अरामायो ने फिल्म 'आई स्वियर' के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की ट्रॉफी अपने नाम की। उन्होंने इस रेस में कई बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की। इस रेस में लियोनार्डो डिकैप्रियो और टिमथी चालमे जैसे बड़े नाम शामिल थे।
वन बैटल आफ्टर अनेदर
'वन बैटल आफ्टर अनेदर' का दबदबा
79वें BAFTA फिल्म अवॉर्ड्स में सर्वश्रेष्ठ फिल्म की श्रेणी में पॉल थॉमस एंडरसन की फिल्म 'वन बैटल आफ्टर अनेदर' ने बाजी मारी है। सर्वश्रेष्ठ फिल्म की रेस में इस फिल्म का मुकाबला 'हैमनेट', 'मार्टी सुप्रीम', 'सेंटिमेंटल वैल्यू' और 'सिनर्स' जैसी बड़ी फिल्मों से था। पॉल थॉमस एंडरसन ने इसी फिल्म के लिए 'सर्वश्रेष्ठ निर्देशक' का पुरस्कार भी जीता। सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता, सर्वश्रेष्ठ मूल पटकथा, सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी और सर्वश्रेष्ठ संपादन की श्रेणी में इसने पुरस्कार अपने नाम किया।
सिनर्स
'सिनर्स' को इन 3 श्रेणियों में मिले पुरस्कार
फिल्म 'सिनर्स' ने इन 3 प्रमुख श्रेणियों में जीत दर्ज की। सर्वश्रेष्ठ मूल पटकथा की श्रेणी में रयान कूगलर ने इस फिल्म के लिए ये प्रतिष्ठित पुरस्कार जीता। उन्होंने इस श्रेणी में 'मार्टी सुप्रीम' और 'आई स्वियर' जैसी फिल्मों को पीछे छोड़ा। सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री की श्रेणी में वुन्मी मोसाकु को फिल्म में उनके बेहतरीन अभिनय के लिए पुरस्कार से नवाजा गया। उधर सर्वश्रेष्ठ मूल स्कोर की श्रेणी में मशहूर संगीतकार लुडविग गोरांसन ने BAFTA अवॉर्ड अपने नाम किया।
भारतीय फिल्म
भारत का नाम रोशन, 'बूंग' बनी BAFTA जीतने वाली पहली मणिपुरी फिल्म
भारतीयों के लिए ये सबसे गर्व का क्षण रहा, क्योंकि यहां एक भारतीय फिल्म ने इतिहास रच दिया। मणिपुर की पृष्ठभूमि पर बनी फिल्म 'बूंग' ने इस श्रेणी में जीत हासिल की। इस जीत के साथ 'बूंग' बाफ्टा में इस श्रेणी को जीतने वाली पहली मणिपुरी फिल्म बन गई है। दूसरी ओर सर्वश्रेष्ठ गैर-अंग्रेजी फिल्म की श्रेणी में नॉर्वेजियन फिल्म 'सेंटिमेंटल वैल्यू' ने बाजी मारी। इस फिल्म ने दुनियाभर की बेहतरीन फिल्मों को पछाड़कर ये प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया।