LOADING...
ऑस्कर 2026 में डंका बजाने वाली 'वन बैटल आफ्टर अनेदर' OTT पर इस दिन होगी रिलीज
'वन बैटल आफ्टर अनेदर' की OTT रिलीज आ गई

ऑस्कर 2026 में डंका बजाने वाली 'वन बैटल आफ्टर अनेदर' OTT पर इस दिन होगी रिलीज

Feb 11, 2026
02:28 pm

क्या है खबर?

लियोनार्डो डिकैप्रियो की फिल्म 'वन बैटल आफ्टर अनेदर' सितंबर, 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 2026 में भी इसका बोलबाला देखने को मिल रहा है, क्योंकि इसने ऑस्कर 2026 में सर्वश्रेष्ठ फिल्म, सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता समेत कुल 13 नामांकन हासिल किए हैं। दिलचस्प बात यह है कि जिन लोगों ने इस फिल्म को अभी तक नहीं देखा, वह इसका लुत्फ OTT पर उठा सकेंगे। निर्माताओं ने फिल्म की OTT रिलीज पर अपडेट साझा कर दिया है।

रिलीज

जियोहॉटस्टार पर दस्तक देगी लियोनार्डो डिकैप्रियो की फिल्म

'वन बैटल आफ्टर अनेदर' की OTT रिलीज तारीख से पर्दा उठ चुका है। इसका प्रीमियर 26 फरवरी, 2026 से जियोहॉटस्टार पर किया जाएगा। इस खबर ने फैंस को उत्साहित कर दिया है। बता दें कि फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर पहले से मौजूद है, लेकिन यहां इसका लुत्फ उठाने के लिए 99 रुपये का रेंट चुकाना होगा। वहीं जियोहॉटस्टार पर सब्सक्राइबर यूजर्स फ्री में फिल्म देख सकेंगे। इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म का निर्देशन पॉल थॉमस एंडरसन ने किया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement

फिल्म

'वन बैटल आफ्टर अनेदर' की कास्ट और कहानी

लियोनार्डो की 'वन बैटल आफ्टर अनेदर' में रेजिना हॉल, शॉन पेन, बेनिसियो डेल टोरो, चेस इन्फिनिटी और टेयाना टेलर जैसे सितारे अहम किरदार में हैं। इसकी कहानी थॉमस पिंचन के 1990 के उपन्यास 'वाइनलैंड' से प्रेरित है। इसमें लियोनार्डो ने एक पूर्व क्रांतिकारी बॉब फर्ग्यूसन का किरदार निभाया है, जिसे अपनी बेटी अपनी बेटी विला को बचाने के लिए फिर से पुरानी विद्रोही जिंदगी में लौटना पड़ता है। फिल्म को IMDb पर 7.7 की रेटिंग मिली है।

Advertisement