Page Loader
BAFTA 2025: माइकी मैडिसन बनीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, 'एनोरा' के लिए जीता पुरस्कार 
BAFTA 2025: माइकी मैडिसन बनीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (तस्वीर: एक्स/@Bearangomoda)

BAFTA 2025: माइकी मैडिसन बनीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, 'एनोरा' के लिए जीता पुरस्कार 

Feb 17, 2025
10:36 am

क्या है खबर?

78वें BAFTA (ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवॉर्ड्स) का इंतजार दुनियाभर के मनोरंजन प्रेमियों को था, जिसका आगाज लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में बीती शाम हुआ। इस पुरस्कार समारोह की मेजबानी डेविड टेनेंट कर रहे हैं, वहीं 78वें BAFTA के विजेताओं का ऐलान भी हो गया है। जहां 'द ब्रूटलिस्ट' के लिए एड्रियन ब्रॉडी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला, वहीं माइकी मैडिसन ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार अपने नाम किया है। उन्हें यह पुरस्कार 'एनोरा' के लिए मिला है।

मुकाबला

'एनोरा' का इन फिल्मों से था मुकाबला 

माइकी ने सिंथिया एरिवो (विकेड), मैरिएन जीन-बैप्टिस्ट (हार्ड ट्रुथ्स), साओर्से रोनन (द आउटरन), डेमी मूर (द सब्सटेंस) और कार्ला सोफिया गैसकॉन (एमिलिया पेरेज़) को पछाड़ सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार अपने नाम किया है। इस कॉमेडी रोमांटिक फिल्म में उन्होंने एक सेक्स वर्कर का किरदार निभाया था। इस फिल्म में मार्क आइडेलशेटिन, यूरा बोरिसोव, कैरेन करागुलियान, वाचे तोवमास्यान और अलेक्सेई सेरेब्रीकोव भी अहम भूमिका में हैं। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन सीन बेकर ने किया है।

ट्विटर पोस्ट

 माइकी मैडिसन ने जताई खुशी