'एवेंजर्स: डूम्सडे' का रिलीज से पहले दुनियाभर में जलवा, प्री-सेल्स में रिकॉर्ड तोड़ बिके टिकट
क्या है खबर?
मार्वल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'एवेंजर्स: डूम्सडे' के लिए दर्शकों का उत्साह चरम पर है। इसी का नतीजा है कि इस सुपरहीरो एक्शन एडवेंचर ने रिलीज से पहले अपनी ग्लोबल प्री-सेल्स में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन कर दिखाया है। फिल्म ने 10 करोड़ डॉलर (800 करोड़ से ज्यादा) से ज्यादा टिकटों की बिक्री कर ली है। जो और एंथनी रूसो के निर्देशन में बनी फिल्म के लिए एडवांस टिकटों की बुकिंग इस साल जुलाई में शुरू हुई थी।
फायदा
'एवेंजर्स: डूम्सडे' की एडवांस टिकट बिक्री
ग्लोबल बॉक्स ऑफिस के अनुसार, 'एवेंजर्स: डूम्सडे' ब्रिटेन और ब्राजील में रिलीज से पहले करीब 9.67 करोड़ रुपये का व्यवसाय करने वाली सबसे तेज फिल्म बन गई है।
मार्वल की यह वैश्विक सफलता सिनेमाघरों में फिल्म के आने से काफी पहले देखने को मिली है। इसका एक कारण फिल्म का ट्रेलर और 'एवेंजर्स एंडगेम: एनकोर' का सिनेमाघरों में दोबारा आना भी है।
दरअसल, 'एंडगेम: एनकोर' में नए पोस्ट-क्रेडिट दृश्य दिखाए गए हैं, जिनसे 'डूम्सडे' की कहानी को लेकर संकेत दिया।
उम्मीद
'एवेंजर्स: डूम्सडे' से बंपर ओपनिंग की उम्मीद
खबरों की मानें, तो 'एवेंजर्स: डूम्सडे' के रिकॉर्ड तोड़ प्री-सेल्स ने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग को लेकर भी काफी उम्मीदें बढ़ा दी हैं। माना जा रहा है कि फिल्म पहले दिन दुनियाभर में 100 करोड़ डॉलर से शुरुआत कर सकती है।
अगर ऐसा हुआ तो 'एवेंजर्स एंडगेम' के बाद यह इस तरह की बंपर ओपनिंग करने वाली फिल्म बन जाएगी।
रॉबर्ट डाउनी जूनियर अभिनीत यह फिल्म 18 दिसंबर, 2026 को रिलीज होगी। इसका सामना 'ड्यून: पार्ट 3' से होगा।