Page Loader
बॉक्स ऑफिस: 'अवतार 2' बनी 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'अवतार 2' ने बनाया नया रिकॉर्ड (तस्वीर: ट्विटर/@officialavatar)

बॉक्स ऑफिस: 'अवतार 2' बनी 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म

Jan 05, 2023
05:38 pm

क्या है खबर?

जेम्स कैमरून की फिल्म 'अवतार: द वे ऑफ वॉटर' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है और लगातार तमाम रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है। अब बुधवार को फिल्म ने 'टॉप गन: मेवरिक' के ग्लोबल कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया। अब 'अवतार 2' साल 2022 की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म बन गई है। फिल्म 16 दिसंबर, 2022 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 'अवतार 2' अभी भी दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल हो रही है।

अवतार 2

इतना है 'अवतार 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

अपनी रिलीज के 20वें दिन जेम्स कैमरून की इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल 4.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। फिल्म ने अब तक कुल 350.15 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। 20 दिनों में 'अवतार 2' का ग्लोबल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 12,300 करोड़ रुपये हो गया है। यह अब तक की आठवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है। 'टॉप गन: मेवरिक' ने दुनियाभर में करीब 12,218 करोड़ रुपये कमाई की थी।