Page Loader
आशुतोष राणा ने किया अपनी नई फिल्म 'लकीरें' का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज 
आशुतोष राणा ने किया अपनी नई फिल्म 'लकीरें' का ऐलान (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@ashutosh_ramnarayan)

आशुतोष राणा ने किया अपनी नई फिल्म 'लकीरें' का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज 

Oct 10, 2023
01:31 pm

क्या है खबर?

आशुतोष राणा पिछले कुछ वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'डर्रान छू' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें वह करण पटेल के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म 13 अक्टूबर को रिलीज होगी। 'डर्रान छू' की रिलीज से पहले आशुतोष ने अपनी नई फिल्म का ऐलान कर दिया है, जिसका नाम 'लकीरें' रखा गया है। इस फिल्म का निर्देशन दुर्गेश पाठक द्वारा किया जा रहा है। निर्माताओं ने मोशन पोस्टर के साथ 'लकीरें' की रिलीज तारीख की घोषणा भी कर दी है।

लकीरें

फिल्म में वकील की भूमिका निभाएंगे आशुतोष

फिल्म 'लकीरें' 3 नवंबर, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इसमें आशुतोष के अलावा बिदिता बाग, टिया बाजपेयी, गौरव चोपड़ा, राजेश जैस और अमन वर्मा जैसे कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण नवल किशोर टंडन ने कविता पाठक और दिनेश कुमार के साथ मिलकर किया है। सामने आए मोशन पोस्टर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इसमें आशुतोष वकील की भूमिका में नजर आ रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए मोशन पोस्टर