‘लगान’ के निर्देशक आशुतोष गोवारिकर बने 57वें IFFI के फेस्टिवल डायरेक्टर, 40 साल पुराना है रिश्ता
मनोरंजन
'लगान' जैसी कालजयी फिल्में देने वाले दिग्गज निर्देशक आशुतोष गोवारिकर को गोवा में होने वाले 57वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFI) का 'फेस्टिवल डायरेक्टर' नियुक्त किया गया है। IFFI के साथ गोवारिकर का रिश्ता साल 1984 से है, और हाल ही में उन्होंने महोत्सव के 2024 संस्करण में अंतर्राष्ट्रीय जूरी प्रेसिडेंट की भूमिका भी निभाई थी। अब वो इस प्रतिष्ठित समारोह में एक नई भूमिका निभाएंगे।
गोवारिकर ने गर्व जताया गर्व
इस नई जिम्मेदारी पर खुशी जाहिर करते हुए आशुतोष गोवारिकर ने कहा कि वे सूचना और प्रसारण मंत्रालय और गोवा सरकार के साथ मिलकर काम करने के लिए बेहद उत्साहित हैं। उनके अनुभव और नेतृत्व से यह उम्मीद जगी है कि IFFI दुनियाभर के सिनेमा और बेहतरीन प्रतिभाओं को मंच देने का अपना गौरवशाली सफर और अधिक मजबूती से जारी रखेगा।