LOADING...
'डॉन 3' क्यों टली? फरहान अख्तर की मां हनी ईरानी ने बता दी अंदर की बात
'डॉन 3' में देरी की असली वजह सामने आई (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@honey-irani)

'डॉन 3' क्यों टली? फरहान अख्तर की मां हनी ईरानी ने बता दी अंदर की बात

Feb 03, 2026
04:43 pm

क्या है खबर?

फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' के इंतजार के बीच उनकी मां हनी ईरानी ने बड़ा खुलासा किया है। हनी ने बताया कि फिल्म में हो रही देरी की वजह सिर्फ स्क्रिप्टिंग नहीं, बल्कि फरहान का पिछला मुश्किल दौर भी है। हाल ही में आई फिल्म '120 बहादुर' की बॉक्स ऑफिस असफलता और निजी जीवन में हुए नुकसान ने फरहान को काफी प्रभावित किया है। यही वजह है कि वो 'डॉन 3' जैसे बड़े प्रोजेक्ट पर जल्दबाजी नहीं कर रहे।

खुलासा

फिल्म की विफलता और निजी दुखों से जूझ रहे फरहान

हनी ने स्वीकार किया कि फिल्म '120 बहादुर' की बॉक्स ऑफिस पर विफलता ने फरहान को मानसिक रूप से प्रभावित किया है। एक निर्माता और अभिनेता के तौर पर जब आपकी मेहनत सफल नहीं होती तो उसका असर काम की गति पर पड़ता है। उन्होंने संकेत दिया कि हाल के समय में परिवार में हुए कुछ निजी नुकसानों और दुखों ने भी फरहान को भावनात्मक रूप से तोड़ दिया है, जिससे उबरने में उन्हें समय लग रहा है।

तैयारी

पूरी तैयारी के बाद ही आगे बढ़ेंगे फरहान

हनी ने कहा कि फरहान 'डॉन 3' जैसे बड़े प्रोजेक्ट के साथ कोई जोखिम नहीं उठाना चाहते। वो इस पर तब तक काम शुरू नहीं करेंगे, जब तक वह खुद मानसिक रूप से पूरी तरह तैयार न हों और स्क्रिप्ट हर पैमाने पर खरी न उतरे। उन्होंने अपने बेटे का बचाव करते हुए कहा कि हर कलाकार को ब्रेक और खुद को संभालने के लिए वक्त की जरूरत होती है। फरहान फिलहाल उसी दौर से गुजर रहे हैं।

Advertisement