Page Loader
'सिंघम अगेन' से अजय देवगन की पहली झलक आई सामने, पहले नहीं देखा होगा ऐसा अवतार
'सिंघम अगेन' से अजय देवगन की पहली झलक आई सामने (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@ajaydevgn)

'सिंघम अगेन' से अजय देवगन की पहली झलक आई सामने, पहले नहीं देखा होगा ऐसा अवतार

Nov 21, 2023
11:29 am

क्या है खबर?

अजय देवगन को पिछली बार अभिनेत्री तब्बू के साथ फिल्म 'भोला' में देखा गया था, लेकिन यह दर्शकों का दिल जीतने में असफल रही। अब अजय के प्रशंसक उनकी आगामी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मौजूदा वक्त में अभिनेता 'सिंघम अगेन' को लेकर चर्चा में हैं, जो 'सिंघम' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है। 'सिंघन अगेन' से अजय की पहली झलक सामने आ चुकी है, जिसमें उनका दमदार अवतार देखने को मिल रहा है।

पोस्टर

पर्दे पर दहाड़ने के लिए तैयार अजय

'सिंघम अगेन' के जरिए अजय एक बार फिर बड़े पर्दे पर दहाड़ने के लिए तैयार हैं। अभिनेता ने अपनी पहली झलक साझा करते हुए लिखा, 'वह पराक्रमी है, वह शक्ति है, वह खतरा है, वह ताकत है, फिर दहाड़ेगा सिंघम।' इससे पहले रणवीर सिंह, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार और दीपिका पादुकोण का लुक सामने आ चुका है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही 'सिंघम अगेन' अगले साल तक सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखिए तस्वीर