LOADING...
परेश रावल की फिल्म 'मालामाल वीकली' का सीक्वल तैयार, फिर लॉटरी निकलेगी और फिर मचेगा बवाल
'मालामाल वीकली' का सीक्वल तैयार

परेश रावल की फिल्म 'मालामाल वीकली' का सीक्वल तैयार, फिर लॉटरी निकलेगी और फिर मचेगा बवाल

Mar 01, 2026
05:34 pm

क्या है खबर?

साल 2006 में जब 'लीला राम' ने पूरे गांव को अपनी उंगलियों पर नचाया था तो किसी ने नहीं सोचा था कि हंसी का यह पिटारा दो दशक बाद फिर खुलेगा। दरअसल, परेश रावल ने आखिरकार अपनी शानदार फिल्म 'मालामाल वीकली' के सीक्वल पर मोहर लगा दी है। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी वो फिल्म, जिसमें एक लॉटरी टिकट के पीछे पूरा गांव पागल हो गया था, अब एक नए अंदाज और दोगुनी कॉमेडी के साथ लौटने को तैयार है।

पुष्टि

परेश की सीक्वल में वापसी

काफी समय से सोशल मीडिया पर'मालामाल वीकली' के सीक्वल को लेकर चर्चाएं गर्म थीं, लेकिन अब इन अटकलों पर विराम लग गया है। परेश ने पुष्टि कर दी है कि उनकी इस कॉमेडी का सीक्वल बन रहा है। हिन्दुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत में परेश ने फिल्म का हिस्सा होने की पुष्टि करते हुए कहा, "हां, ये सच है। मैं यह फिल्म कर रहा हूं।" 'लीला राम' के किरदार में परेश को दोबारा देखना किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।

सफलता

बिना सुपरस्टार के बॉक्स ऑफिस हिट बनी 'मालामाल वीकली'

बॉलीवुड के इतिहास में ऐसी कई फिल्में रही हैं, जिन्होंने बिना किसी बड़े सुपरस्टार के भी बॉक्स ऑफिस पर पैसों की बारिश कर दी। साल 2006 में रिलीज हुई 'मालामाल वीकली' भी उन्हीं चुनिंदा फिल्मों में से एक है। 7 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने 42 करोड़ रुपये कमाए थे। छोटे बजट और दमदार कलाकारों (जैसे परेश रावल, ओम पुरी और रितेश देशमुख) के दम पर ये एक कालजयी फिल्म बन गई।

Advertisement

कहानी

'मालामाल वीकली' की कहानी क्या थी?

'मालामाल वीकली' गरीब गांव लहौली की कहानी है। लीला राम (परेश) लॉटरी टिकट बेचता है। गांव के एक शख्स की 1 करोड़ की लॉटरी लगती है, लेकिन वह मर जाता है। लीला राम टिकट हथियाने की कोशिश करता है और धीरे-धीरे कई लोग इस राज में शामिल हो जाते हैं। पूरी फिल्म इस बात पर टिकी है कि कैसे सब मिलकर मुर्दे को जिंदा दिखाने का नाटक करते हैं ताकि लॉटरी का पैसा मिल सके।

Advertisement