Loading...
अपूर्वा मखीजा ने ट्रोलिंग के डर से छोड़ा भारत, बोलीं- खत्म हुई क्लेशी औरत 
अपूर्वा मखीजा भारत छोड़ विदेश जा बसीं

अपूर्वा मखीजा ने ट्रोलिंग के डर से छोड़ा भारत, बोलीं- खत्म हुई क्लेशी औरत 

Aug 19, 2026
10:06 am

क्या है खबर?

कंटेंट क्रिएटर अपूर्वा मखीजा ने हाल ही में अपनी जिंदगी से जुड़े बड़े फैसले का खुलासा किया है। स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद के बाद मिली ट्रोलिंग और विरोध से परेशान होकर अपूर्वा ने भारत छोड़ने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि वो अब पढ़ाई के लिए न्यूयॉर्क शिफ्ट हो गई हैं, ताकि वहां एक नई शुरुआत कर सकें और नए लोगों से मिल सकें। आइए जानते हैं क्या कुछ बोलीं अपूर्वा।

ट्रोलिंग

बार-बार ट्रोल होने से थक गईं अपूर्वा

अपूर्वा ने बताया कि 'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद के बाद उनकी जिंदगी कैसे बदल गई।

उन्होंने माना कि वो बार-बार ट्रोल होने और फिर से वापसी करने के इस सिलसिले से अब पूरी तरह थक चुकी हैं।

अपूर्वा ने कहा कि वो अपने व्लॉग्स में बोलने से पहले खुद को काफी संभालने और सोच-समझकर बोलने की कोशिश करती हैं, फिर भी उन्हें समझ नहीं आता कि लोग उन्हें हर बार ट्रोल क्यों करने लगते हैं।

असर

ट्रोलिंग से रुक जाती है अपूर्वा की कमाई

अपूर्वा ने आगे कहा कि अगर वो कुछ हफ्तों के लिए भी ट्रोल होती हैं, तो इससे उनकी ब्रांड डील्स पर बुरा असर पड़ता है और उनकी कमाई बंद हो जाती है।

उन्होंने माना कि ट्रोल होने पर उन्हें सबसे ज्यादा यही बात बुरी लगती है, क्योंकि उन्हें पैसे कमाना बहुत पसंद है। मैं न्यूयॉर्क शिफ्ट हो चुकी हूं। मैंने काफी यात्राएं की हैं, लेकिन जब मैं न्यूयॉर्क पहुंची तो मुझे लगा कि मैं सच में यहीं रहना चाहती हूं।"

ADVERTISEMENT

तारीफ

वेब सीरीज देखकर हुआ न्यूयॉर्क से प्यार

न्यूयॉर्क की तारीफ में अपूर्वा बोलीं, "इस शहर में कुछ खास बात है। ये बहुत तेज है। यहां हर कोई बहुत अच्छे से तैयार होता है, खाना लाजवाब है और मुझे यहां की वास्तुकला बहुत पसंद है। मैंने अपनी पसंदीदा हर वेब सीरीज में न्यूयॉर्क को देखा है, इसलिए मैं हमेशा से यहां रहना चाहती थी। अपनी इसी चाहत के चलते मैंने न्यूयॉर्क के एक कॉलेज में आवेदन किया था और अब मुझे उसमें एडमिशन मिल गया है।"

ADVERTISEMENT

पढ़ाई

अब MBA करेंगी अपूर्वा

अपने पॉडकास्ट को इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा कर अपूर्वा ने लिखा, 'तो अब मैं भारत में नहीं रहती।'

न्यूयॉर्क जाना उनका एक सपना था और उन्हें इस बात की खुशी होनी चाहिए, लेकिन वो थोड़ी डरी हुई भी हैं। वजह ये है कि उनके दोस्त, करियर और बाकी सब कुछ भारत में ही है। न्यूयॉर्क में वह हॉस्टल में रहेंगी और फिर से छात्र जीवन में लौटेंगी।

अपूर्वा ने बताया कि वो वहां MBA की पढ़ाई करने जा रही हैं।

वीडियो

"अब सिर्फ वही बनाती हूं जो बिकता है"

अपूर्वा ने बताया कि विदेश जाने का उनका मकसद नए लोगों से मिलना और क्रिएटर्स से हटकर एक नया दोस्त-सर्कल बनाना था, जो कॉलेज में ही मुमकिन था।

उन्होंने कहा कि 'क्लेशी औरत' की छवि अब खत्म हो चुकी है और अब वो सिर्फ वही कंटेंट बनाती हैं, जो बिकता है। न्यूयॉर्क में वो तभी वीडियो बनाएंगी, जब उनका दिल करेगा और शायद अब अपूर्वा 'स्टोरीटाइम' वीडियो में उतनी सक्रिय न रहें।

विवाद

अपूर्वा को मिली थीं जान से मारने और रेप की धमकियां

बता दें कि फरवरी 2025 में समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में रणवीर अल्लाहबादिया के बयान पर भारी बवाल हुआ था।

जज पैनल में मौजूद अपूर्वा मखीजा की भी एक प्रतियोगी से बहस हुई, जिसके बाद उन्हें कड़ी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। इस मामले में FIR दर्ज हुई और अपूर्वा को रेप व जान से मारने की धमकियां तक मिलीं।

इसके बाद वो रियलिटी शो 'लॉक अप' में 2 हफ्ते के लिए खबरी बनकर नजर आई थीं।

ADVERTISEMENT