Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / प्रियंका चोपड़ा के अलावा ये सेलिब्रिटीज भी बन चुके हैं सरोगेसी के जरिए माता-पिता
मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा के अलावा ये सेलिब्रिटीज भी बन चुके हैं सरोगेसी के जरिए माता-पिता

प्रियंका चोपड़ा के अलावा ये सेलिब्रिटीज भी बन चुके हैं सरोगेसी के जरिए माता-पिता
लेखन चंद्रशेखर कुमार
Jan 22, 2022, 06:02 pm 4 मिनट में पढ़ें
प्रियंका चोपड़ा के अलावा ये सेलिब्रिटीज भी बन चुके हैं सरोगेसी के जरिए माता-पिता
ये सेलिब्रिटी सरोगेसी के जरिए बन चुके हैं माता-पिता

जब बॉलीवुड के कलाकारों के माता-पिता बनने की बात आती है, तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं होता। फैंस के साथ-साथ पूरे देश की नजर उनपर टिकी होती है। अब अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे की मां बनी हैं। इसे पहले भी बॉलीवुड के कई कलाकार सरोगेसी के जरिए माता-पिता बन चुके हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आखिर वे कौन-कौन से सेलिब्रिटीज हैं, जिन्होंने माता-पिता बनने के लिए सरोगेसी का सहारा लिया।

जानकारी
सबसे पहले जानिए आखिर क्या है सरोगेसी

सरोगेसी में लोग बच्चा पैदा करने के लिए किसी महिला की कोख किराए पर ले सकते हैं। जो महिला अपनी कोख में दूसरे का बच्चा पालती है, वो सरोगेट मां कहलाती है। इसमें सरोगेट मां और पैदा करवाने वाले के बीच एग्रीमेंट किया जाता है।

#1
शाहरुख खान और गौरी खान

2013 में शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान सरोगेसी के द्वारा माता-पिता बने थे। उनका सबसे छोटा बेटा अबराम सरोगेसी के जरिए ही पैदा हुआ था। अबराम 34 हफ्तों में जन्मा एक प्रीमैच्योर बच्चा था। अबराम का जन्म इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) तकनीक से हुआ था। इन दोनों ने अपने तीसरे बच्चे की प्लानिंग 40 साल की उम्र के बाद की थी। दोनों ने IVF के जरिए बच्चे को जन्म देने के लिए सरोगेट को हायर किया था।

#2
प्रीति जिंटा

प्रीति जिंटा हाल में सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों की मां बनी हैं। पिछले साल नंवबर में वह सरोगेट मां बनी थीं। प्रीति और उनके बिजनेसमैन पति जीन गुडइनफ के लिए यह दोहरी खुशी थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा था, 'जीन और मेरा दिल प्यार और खुशियों से भरा हुआ है। हम अपने परिवार में अपने जुड़वां बच्चों जय जिंटा गुडइनफ और जिया जिंटा गुडइनफ का स्वागत करते हैं।'

#3
आमिर खान और किरण राव

आमिर खान और उनकी पूर्व पत्नी किरण राव भी उन हस्तियों में शामिल हैं, जिन्होंने माता-पिता बनने के लिए सरोगेसी की मदद ली। आमिर और किरण ने 2011 में IVF के जरिए अपने बेटे आजाद को जन्म दिया था। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो अधिक उम्र में माता-पिता बनने के फैसले के कारण इन दोनों को सरोगेसी का रास्ता चुनना पड़ा था। आमिर सरोगेसी को माता-पिता बनने की सहज प्रक्रिया मानते हैं।

#4
सोहेल खान और सीमा

सलमान खान के परिवार से ताल्लुक रखने के कारण सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा मीडिया में छाए रहते हैं। यह कपल भी सेरोगेसी के जरिए माता-पिता बना। दोनों ने अपने पहले बच्चे निर्वान के जन्म के दस साल बाद दूसरे बच्चे की प्लानिंग की थी। कहा जाता है कि जब सामान्य तरीके से दोनों माता-पिता नहीं बन पाए, तो उन्हें सरोगेसी की मदद लेनी पड़ी। शादी के 13 साल बाद दोनों 2011 में दूसरे बच्चे योहान के माता-पिता बने।

#5
करण जौहर

करण जौहर भी उन हस्तियों में शामिल हैं, जो सरोगेसी के जरिए पिता बनने का सुख प्राप्त कर चुके हैं। वह सरोगेसी के द्वारा फरवरी, 2017 में अपने जुड़वां बच्चों यश और रूही के पिता बने थे। यश करण का बेटा है, जबकि रूही उनकी बेटी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पिता बनने की खुशी जाहिर की थी। बता दें कि करण अपने जुडवां बच्चों के सिंगल पिता हैं। अभी तक इस महान फिल्ममेकर ने शादी नहीं की है।

#6
फराह खान और शिरीष कुंदर

मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान और उनके पति शिरीष कुंदर की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। दोनों भी सरोगेसी के द्वारा माता-पिता बने हैं। रिपोर्ट की मानें तो इस कपल ने शादी के दो साल बाद तक सामान्य तरीके से माता-पिता बनने की कोशिश की। इसके बाद उन्होंने सरोगेसी की तकनीक अपनाई। 43 साल की उम्र में फराह 11 फरवरी, 2018 को सरोगेसी के जरिए तीन बच्चों की मां बनी। वह सरोगेसी की मजबूत पक्षधर रही हैं।

#7 & #8
तुषार कपूर और एकता कपूर

बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर 2016 में सरोगेसी के जरिए लक्ष्य कपूर के सिंगल पिता बने थे। तुषार ने भी अभी तक शादी नहीं रचाई है। वह पिता बनने के अनुभवों को लेकर एक किताब 'बैचलर डैड' भी लिख चुके हैं। तुषार की बहन और निर्माता एकता कपूर भी सिंगल मां हैं। वह भी मां की जिम्मेदारी बखूबी निभा रही हैं। एकता की शादी नहीं हुई है, लेकिन 2019 में वह सरोगेसी के जरिए एक लड़के की मां बनी थीं।

जानकारी
लिस्ट में सनी लियोनी का भी नाम शामिल

सनी लियोनी और डेनियल वेबर ने 2011 में शादी की थी। दोनों ने 2017 में निशा नाम की एक बच्ची को गोद लिया और इसके बाद मार्च, 2018 में दोनों सरोगेसी के जरिए दो बेटों के माता-पिता बने थे।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
चंद्रशेखर  कुमार
चंद्रशेखर कुमार
Twitter
मीडिया के क्षेत्र में मुझे करीब दो साल से अधिक का अनुभव है। मैंने आईआईएमसी से हिन्दी जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। कविता और लेख लिखने का शौक बचपन से रहा है। देश की कई चर्चित पत्र-पत्रिकाओं में मेरी कविताएं और लेख प्रकाशित हुए हैं। लाइफस्टाइल, हेल्थ और एंटरटेनमेंट पर लिखना पसंद है।
ताज़ा खबरें
करण जौहर
शाहरुख खान
सरोगेसी
आमिर खान
प्रीति जिंटा
ताज़ा खबरें
DC बनाम SRH: दिल्ली ने दर्ज की पांचवीं जीत, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स
DC बनाम SRH: दिल्ली ने दर्ज की पांचवीं जीत, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स खेलकूद
होंडा सिटी से लेकर वोल्वो XC90 तक, भारत में उपलब्ध हैं ये टॉप हाइब्रिड गाड़ियां
होंडा सिटी से लेकर वोल्वो XC90 तक, भारत में उपलब्ध हैं ये टॉप हाइब्रिड गाड़ियां ऑटो
IPL 2022: बचे हुए सीजन से बाहर हुए चोटिल टायमल मिल्स, MI को लगा बड़ा झटका
IPL 2022: बचे हुए सीजन से बाहर हुए चोटिल टायमल मिल्स, MI को लगा बड़ा झटका खेलकूद
उत्तर प्रदेश: AKTU में अब MTech के साथ PhD कर सकेंगे छात्र
उत्तर प्रदेश: AKTU में अब MTech के साथ PhD कर सकेंगे छात्र करियर
अप्रैल में रॉयल एनफील्ड की सेल्स में हुई 17 प्रतिशत की वृद्धि, निर्यात भी बढ़ा
अप्रैल में रॉयल एनफील्ड की सेल्स में हुई 17 प्रतिशत की वृद्धि, निर्यात भी बढ़ा ऑटो
करण जौहर
'कॉफी विद करण' का नहीं आएगा नया सीजन, करण जौहर ने की पुष्टि
'कॉफी विद करण' का नहीं आएगा नया सीजन, करण जौहर ने की पुष्टि मनोरंजन
करण जौहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में दिखेंगे शाहरुख और काजोल?
करण जौहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में दिखेंगे शाहरुख और काजोल? मनोरंजन
सिनेमाघरों के बाद प्राइम वीडियो पर रिलीज होंगी करण जौहर की ये तीन चर्चित फिल्में
सिनेमाघरों के बाद प्राइम वीडियो पर रिलीज होंगी करण जौहर की ये तीन चर्चित फिल्में मनोरंजन
नई भूमिका के लिए तैयार सारा, भारत छोड़ो आंदोलन पर बन रही फिल्म में दिखेंगी
नई भूमिका के लिए तैयार सारा, भारत छोड़ो आंदोलन पर बन रही फिल्म में दिखेंगी मनोरंजन
'कॉफी विद करण' के नए सीजन के साथ वापसी करेंगे करण जौहर
'कॉफी विद करण' के नए सीजन के साथ वापसी करेंगे करण जौहर मनोरंजन
और खबरें
शाहरुख खान
'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में राज के लिए शाहरुख नहीं थे पहली पसंद
'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में राज के लिए शाहरुख नहीं थे पहली पसंद मनोरंजन
क्या प्राइम वीडियो की वेब सीरीज से अपना डेब्यू नहीं कर रहे आर्यन खान?
क्या प्राइम वीडियो की वेब सीरीज से अपना डेब्यू नहीं कर रहे आर्यन खान? मनोरंजन
'झलक दिखला जा' को जज करने के लिए शाहरुख, काजोल और फराह को किया गया अप्रोच
'झलक दिखला जा' को जज करने के लिए शाहरुख, काजोल और फराह को किया गया अप्रोच मनोरंजन
ट्विटर पर क्यों ट्रेंड हुआ शाहरुख खान का मन्नत? देखिए तस्वीरें
ट्विटर पर क्यों ट्रेंड हुआ शाहरुख खान का मन्नत? देखिए तस्वीरें मनोरंजन
शाहरुख अभिनीत राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' की रिलीज डेट जारी
शाहरुख अभिनीत राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' की रिलीज डेट जारी मनोरंजन
और खबरें
सरोगेसी
सरोगेसी क्या है और इसको लेकर भारत में क्या नियम हैं?
सरोगेसी क्या है और इसको लेकर भारत में क्या नियम हैं? देश
सरोगेसी के जरिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बने माता-पिता
सरोगेसी के जरिए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस बने माता-पिता मनोरंजन
सनी लियोनी ने सुनाई अपनी सरोगेसी की दास्तां, बोलीं- बुरी तरह टूट गई थी
सनी लियोनी ने सुनाई अपनी सरोगेसी की दास्तां, बोलीं- बुरी तरह टूट गई थी मनोरंजन
सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों की मां बनीं प्रीति जिंटा
सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों की मां बनीं प्रीति जिंटा मनोरंजन
चौथी बार मां बनने जा रहीं हैं किम कार्दशियन, होगा बेबी बॉय
चौथी बार मां बनने जा रहीं हैं किम कार्दशियन, होगा बेबी बॉय मनोरंजन
और खबरें
आमिर खान
आमिर लॉन्च करेंगे अपना पॉडकास्ट 'लाल सिंह चड्ढा की कहानियां', 5 मई को आएगा पहला एपिसोड
आमिर लॉन्च करेंगे अपना पॉडकास्ट 'लाल सिंह चड्ढा की कहानियां', 5 मई को आएगा पहला एपिसोड मनोरंजन
लाल सिंह चड्ढा: फिल्म के लिए आमिर ने ली मोटी रकम, जानिए किसने कितनी फीस ली
लाल सिंह चड्ढा: फिल्म के लिए आमिर ने ली मोटी रकम, जानिए किसने कितनी फीस ली मनोरंजन
क्या आप जानते हैं? दिव्या को हटाकर आमिर ने 'डर' में कराई थी जूही की एंट्री
क्या आप जानते हैं? दिव्या को हटाकर आमिर ने 'डर' में कराई थी जूही की एंट्री मनोरंजन
'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज के बाद रणबीर अभिनीत फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे आमिर
'लाल सिंह चड्ढा' की रिलीज के बाद रणबीर अभिनीत फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे आमिर मनोरंजन
आमिर के साथ पहली बार पर्दे पर नजर आएंगी आलिया, जानिए कैसा होगा प्रोजेक्ट
आमिर के साथ पहली बार पर्दे पर नजर आएंगी आलिया, जानिए कैसा होगा प्रोजेक्ट मनोरंजन
और खबरें
प्रीति जिंटा
प्रीति जिंटा द्वारा निभाए इन किरदारों ने उन्हें बनाया स्टार
प्रीति जिंटा द्वारा निभाए इन किरदारों ने उन्हें बनाया स्टार मनोरंजन
क्या कश्मीर की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म से वापसी करेंगी प्रीति जिंटा?
क्या कश्मीर की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म से वापसी करेंगी प्रीति जिंटा? मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार भाजपा समाचार कोरोना वायरस कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022