NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों की मां बनीं प्रीति जिंटा
    मनोरंजन

    सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों की मां बनीं प्रीति जिंटा

    सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों की मां बनीं प्रीति जिंटा
    लेखन नेहा शर्मा
    Nov 18, 2021, 01:52 pm 1 मिनट में पढ़ें
    सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों की मां बनीं प्रीति जिंटा
    पति जीन गुडइनफ के साथ प्रीति जिंटा

    अभिनेत्री प्रीति जिंटा और उनके पति जीन गुडइनफ माता-पिता बन गए हैं। उनके घर जुड़वां बच्चों का जन्म हुआ है। मां बनने की खुशखबरी खुद प्रीति ने सोशल मीडिया पर शेयर की। बता दें कि प्रीति सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं। सोशल मीडिया पर यह खबर आते ही फैंस और प्रीति के दोस्त उन्हें मां बनने पर शुभकामनाएं दे रहे हैं। आइए जानते हैं प्रीति ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में क्या लिखा।

    आखिर है क्या सरोगेसी?

    सरोगेसी में लोग बच्चा पैदा करने के लिए किसी महिला की कोख किराए पर ले सकते हैं। जो महिला अपनी कोख में दूसरे का बच्चा पालती है, वो सरोगेट मां कहलाती है। इसमें सरोगेट मां और पैदा करवाने वाले के बीच एग्रीमेंट किया जाता है।

    बच्चों का नाम रखा जय और जिया

    प्रीति ने ट्विटर पर लिखा, 'मैं आज आप सभी के साथ अच्छी खबर शेयर करना चाहती थी। जीन और मेरा दिल बहुत प्यार और खुशियों से भरा हुआ है। हम अपने परिवार में अपने जुड़वां बच्चों जय जिंटा गुडइनफ और जिया जिंटा गुडइनफ का स्वागत करते हैं। अपने जीवन के इस नए चरण को लेकर हम बहुत उत्साहित हैं।' उन्होंने लिखा, 'हमारी इस अविश्वसनीय यात्रा का हिस्सा बनने के लिए डॉक्टरों, नर्सों और हमारी सरोगेट मदर को दिल से धन्यवाद।'

    यहां देखिए प्रीति का पोस्ट

    Hi everyone, I wanted to share our amazing news with all of you today. Gene I are overjoyed our hearts are filled with so much gratitude with so much love as we welcome our twins Jai Zinta Goodenough Gia Zinta Goodenough into our family. pic.twitter.com/wknLAJd1bL

    — Preity G Zinta (@realpreityzinta) November 18, 2021

    2016 में जीन के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं प्रीति

    प्रीति ने अमेरिका के बि़जनेसमैन जीन गुडइनफ से हिंदू रीति रिवाजों से 29 फरवरी, 2016 में शादी की थी। लॉस एंजेलिस में हुई इस शादी के केवल कुछ रिश्तेदार और करीबी दोस्त ही शामिल थे। दोनों ने मुंबई में भी एक ग्रैंड रिसेप्शन रखा था। काफी समय बाद प्रीति ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट की थीं। फिलहाल प्रीति अपने पति के साथ अमेरिका में रहती हैं। हालांकि, वह भारत आती रहती हैं।

    पांच साल डेटिंग के बाद की शादी

    एक इंटरव्यू में प्रीति ने बताया था कि उनकी जीन से मुलाकात कैसे हुई। उन्होंने कहा, "मैं सैंटा मोनिका में थ्री पॉइंट पार्किंग में फंस गई थी। जीन जॉगिंग कर रहे थे, मेरी नजर उन पर पड़ी तो मैंने उनसे मदद मांगी। मैंने उनकी तरफ गाड़ी की चाबियां उछाल दीं और कहा कि वह खुद गाड़ी पार्क कर दें।" प्रीति ने बताया, "इसके बाद हमारी कॉफी डेट हुई और फिर पांच साल डेट करने के बाद हमने शादी कर ली।"

    मशहूर बिजनेसमैन नेस वाडिया से भी जुड़ा प्रीति का नाम

    बता दें कि प्रीति भारत के सबसे धनी कारोबारी परिवारों में से एक नेस वाडिया को भी डेट कर चुकी हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, दोनों का अफेयर पांच साल चला। खबरें यहां तक थीं कि दोनों शादी करने वाले हैं। हालांकि, फिर अचानक दोनों का ब्रेकअप हो गया। नेस के साथ रिश्ते में दरार आने के बाद प्रीति ने उन पर छेड़छाड़, धमकी और दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी।

    ये सितारे भी बने सरोगेसी से माता-पिता

    करण जौहर और एकता कपूर ने भी बच्चा पैदा करने के लिए सरोगसी का सहारा लिया। तुषार कपूर भी सेरोगेसी की मदद से पिता बने हैं। शिल्पा शेट्टी की बेटी शमिषा और शाहरुख का छोटा बेटा अबराम भी सरोगेसी से हुआ है।

    बॉलीवुड में सरोगेसी पर बन चुकी हैं फिल्में

    सरोगेसी पर बॉलीवुड में कई फिल्में भी बन चुकी हैं। आखिरी बार फिल्म 'मिमी' में सरोगेसी का मुद्दा उठाया गया था। इससे पहले 'दूसरी दुल्हन', 'चोरी चोरी चुपके चुपके', 'फिलहाल' और 'विकी डोनर' जैसी फिल्मों में भी सरोगेसी को दिखाया जा चुका है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    बॉलीवुड समाचार
    सरोगेसी
    प्रीति जिंटा

    ताज़ा खबरें

    बसंत पंचमी के अवसर पर बनाकर खाएं ये व्यंजन, आसान है इनकी रेसिपी रेसिपी
    भारत बनाम न्यूजीलैंड: पहले टी-20 मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  हार्दिक पांड्या
    देश मना रहा 74वां गणतंत्र दिवस, पहली बार कर्तव्य पथ पर होगी परेड गणतंत्र दिवस
    पाकिस्तानी फिल्म 'जॉयलैंड' जल्द होगी भारत में रिलीज, निर्माताओं ने की घोषणा बॉलीवुड समाचार

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    निर्देशक विजय एंटोनी की हुई नाक की सर्जरी, 'पिचाईकरण 2' के सेट पर हुआ था हादसा तमिल सिनेमा
    उर्फी जावेद को मुंबई में किराए पर नहीं रहा कोई घर, जानिए वजह उर्फी जावेद
    राम गोपाल वर्मा ने नशे में किया ट्वीट, मजाक में कही राजामौली को "मारने" की बात राम गोपाल वर्मा
    नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया के खिलाफ अभिनेता की मां ने दर्ज कराई FIR, जानिए मामला नवाजुद्दीन सिद्दीकी

    बॉलीवुड समाचार

    पद्म पुरस्कारों का ऐलान, रवीना टंडन और 'नाटू नाटू' के कंपोजर एमएम कीरवानी को मिलेगा पद्मश्री रवीना टंडन
    रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' की शूटिंग खत्म, शिल्पा शेट्टी ने दी जानकारी रोहित शेट्टी
    मनी लॉन्ड्रिंग मामला: जैकलीन फर्नांडीज ने दुबई जाने के लिए कोर्ट में दायर की याचिका  जैकलीन फर्नांडिस
    'किसी का भाई किसी की जान' का टीजर रिलीज, धांसू अवतार में दिखे सलमान सलमान खान

    सरोगेसी

    हॉलीवुड अभिनेत्री पेरिस हिल्टन बनीं मां, सरोगेसी के जरिए हुआ बेटे को जन्म पेरिस हिल्टन
    प्रियंका ने दिया आलोचकों को जवाब, जानिए मां बनने के लिए क्यों लिया सरोगेसी का सहारा प्रियंका चोपड़ा
    नयनतारा का खुलासा- इंडस्ट्री में बहुत कुछ सहा, 18-19 साल रहना आसान नहीं नयनतारा
    अमेरिका: 56 वर्षीय महिला ने अपने ही बेटे और बहू के बच्चे को दिया जन्म अमेरिका

    प्रीति जिंटा

    अमिताभ से जैकी श्रॉफ तक, पाई-पाई को मोहताज हो गए थे ये बॉलीवुड सितारे सेलिब्रिटी गॉसिप
    मदर्स डे पर प्रीति जिंटा ने शेयर की अपने जुड़वा बच्चों की पहली झलक इंस्टाग्राम
    प्रीति जिंटा द्वारा निभाए इन किरदारों ने उन्हें बनाया स्टार बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका चोपड़ा के अलावा ये सेलिब्रिटीज भी बन चुके हैं सरोगेसी के जरिए माता-पिता करण जौहर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023