NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने अलीबाग में खरीदा 19 करोड़ रुपये का फार्महाउस
    अगली खबर
    अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने अलीबाग में खरीदा 19 करोड़ रुपये का फार्महाउस
    अनुष्का-विराट ने अलीबाग में खरीदा फार्महाउस (तस्वीर: इंस्टा/@anushkasharma)

    अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने अलीबाग में खरीदा 19 करोड़ रुपये का फार्महाउस

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Sep 04, 2022
    10:03 am

    क्या है खबर?

    अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली हॉट कपल के रूप में जाने जाते हैं। अनुष्का जहां बॉलीवुड की टॉप अभनेत्री हैं, वहीं विराट की गिनती दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में होती है।

    अब इस कपल के फैंस के लिए एक खुशखबरी आई है।

    खबरों की मानें तो विराट और अनुष्का ने अलीबाग में एक शानदार फार्महाउस खरीदा है। इस कपल ने यह फार्महाउस 19 करोड़ रुपये में लिया है।

    रिपोर्ट

    अलीबाग के पास आठ एकड़ की जमीन पर बनेगा कपल का घर

    टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, अनुष्का और विराट ने गणेश चतुर्थी (31 अगस्त) के अवसर पर अलीबाग में एक फार्महाउस खरीदा है।

    ऐसी चर्चा है कि अलीबाग के एक गांव जीराड के पास आठ एकड़ की जमीन पर कपल का घर बनाया जाएगा।

    कहा जा रहा है कि विराट और अनुष्का ने घर खरीदने के लिए सरकारी खजाने में 1.15 करोड़ रुपये जमा किए हैं। दोनों ने 3.35 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी भी जमा कराई है।

    लेन-देन

    विराट के भाई विकास कोहली ने पूरा किया लेन-देन का काम

    खबरों के अनुसार, विराट की अनुपस्थिति में उनके भाई विकास कोहली ने लेन-देन का काम पूरा किया। ऐसा इसलिए क्योंकि विराट वर्तमान में एशिया कप टूर्नामेंट खेलने के लिए दुबई में मौजूद हैं।

    समीरा हैबिटेट्स नाम की एक जानी-मानी रियल एस्टेट कंपनी ने इस प्रॉपर्टी से संबंधित डील पूरी की।

    अलीबाग जैसे शानदार लोकेशन पर इसे एक हाइप्रोफाइल डील माना जा रहा है। विराट और अनुष्का छह महीने पहले इस प्रॉपर्टी को देखने के लिए गए थे।

    सेलेब्स

    इन हस्तियों ने भी अलीबाग में खरीदा प्लॉट

    अलीबाग को महाराष्ट्र का रिहायशी इलाका माना जाता है। यहां पर कई सेलेब्स के फार्महाउस हैं।

    कुछ समय पहले ही रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अलीबाग में एक प्लॉट खरीदा था।

    अलीबाग में शाहरुख खान और गौरी खान ने भी अपनी प्रॉपर्टी अर्जित की है। शाहरुख अक्सर अपना जन्मदिन अलीबाग में ही मनाना पसंद करते हैं।

    पिछले साल की शुरुआत में वरुण धवन ने भी अलीबाग में ही अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी रचाई थी।

    वर्कफ्रंट

    आखिरी बार 2018 में आई 'जीरो' में दिखी थीं अनुष्का

    अनुष्का को आखिरी बार 2018 में आई फिल्म 'जीरो' में देखा गया है। इस फिल्म में वह शाहरुख के साथ दिखी थीं। फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया था।

    वह महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी रहीं झूलन गोस्वामी की बायोपिक को लेकर भी चर्चा में हैं।

    अनुष्का की प्रोडक्शन कंपनी 'क्लीन स्लेट फिल्म्स' के बैनर तले फिल्म 'काला' का निर्माण किया जा रहा है। फिल्म से दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान डेब्यू करेंगे।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    बता दें कि अनुष्का ने पिछले साल 11 जनवरी को अपनी बेटी वामिका को जन्म दिया था। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनकी डिलीवरी हुई थी। कई लोगों का मानना है कि बेटी की देखभाल के चलते उन्होंने फिल्मों से दूरी बनाई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    विराट कोहली
    बॉलीवुड समाचार
    अनुष्का शर्मा

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    मिस यूनिवर्स हरनाज संधू के खिलाफ अदालत पहुंची उपासना सिंह, जानिए मामला पंजाबी फिल्में
    क्या अर्सलान गोनी से जल्द शादी रचाएंगी ऋतिक की पूर्व पत्नी सुजैन खान? बॉलीवुड समाचार
    नौ महीने के रिलेशनशिप के बाद अलग हुए किम कार्दशियन-पेट डेविडसन हॉलीवुड समाचार
    विजय देवरकोंडा चप्पल पहनकर क्यों कर रहे हैं 'लाइगर' का प्रमोशन, सामने आई वजह बॉलीवुड समाचार

    विराट कोहली

    वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, शिखर धवन करेंगे कप्तानी क्रिकेट समाचार
    कितनी संपत्ति के मालिक हैं पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी? चेन्नई सुपरकिंग्स
    भारत की टी-20 टीम से बाहर हो सकते हैं विराट कोहली- रिपोर्ट इंडियन प्रीमियर लीग
    वनडे में वेस्टइंडीज के खिलाफ शिखर धवन का प्रदर्शन कैसा रहा है? शिखर धवन

    बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड की इन फिल्मों को पाकिस्तान में मिला खूब प्यार, बॉक्स ऑफिस पर रहीं हिट शाहरुख खान
    बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए सोनू सूद ने शुरू की स्कॉलरशिप, जानें डीटेल्स सोनू सूद
    डिज्नी + हॉटस्टार ने 180 करोड़ रुपये में खरीदे अक्षय की 'कठपुतली' के राइट्स अक्षय कुमार
    ना 'भाईजान' और ना 'कभी ईद कभी दिवाली', यह है सलमान की अगली फिल्म का नाम सलमान खान

    अनुष्का शर्मा

    आमिर की फिल्म 'पीके' का बनेगा सीक्वल, मुख्य भूमिका में हो सकते हैं रणबीर कपूर मुंबई
    'बुलबुल' के बाद फिर से तृप्ति और अन्विता के साथ काम करेंगी अनुष्का शर्मा मुंबई
    बच्चे को जन्म देने के तीन महीने बाद काम पर लौटीं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा मुंबई
    विराट कोहली ने जानवरों के कल्याण के लिए उठाया यह कदम, अनुष्का को बताई इसकी प्रेरणा मुंबई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025