NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने महाराष्ट्र के अलीबाग में खरीदा प्लॉट
    मनोरंजन

    रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने महाराष्ट्र के अलीबाग में खरीदा प्लॉट

    रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने महाराष्ट्र के अलीबाग में खरीदा प्लॉट
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Sep 14, 2021, 04:10 pm 1 मिनट में पढ़ें
    रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने महाराष्ट्र के अलीबाग में खरीदा प्लॉट
    रणवीर और दीपिका ने अलीबाग में खरीदा प्लॉट

    बॉलीवुड कलाकारों की जीवनशैली प्रशंसकों को बहुत आकर्षित करती है। जब बात रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की निजी जिंदगी की हो, तो फैंस की उत्सुकता और बढ़ जाती है। फिल्मों के अलावा यह कपल अपने फैशन स्टाइल को लेकर भी चर्चा में बना रहता है। अब जानकारी सामने आ रही है कि रणवीर और दीपिका ने महाराष्ट्र के अलीबाग में एक प्लॉट खरीदा है। यह कपल उन हस्तियों में शामिल हो गया है, जिन्होंने अलीबाग में प्लॉट खरीदा है।

    सोमवार को स्थानीय रजिस्ट्रार के कार्यालय में दिखे दोनों कलाकार

    मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर और दीपिका ने अलीबाग में यह प्लॉट खरीदा है। इस कपल को सोमवार को स्थानीय रजिस्ट्रार के कार्यालय में देखा गया था। दीपिका और रणवीर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। इन दोनों ने एक बड़ा प्लॉट खरीदा है, लेकिन इस संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। उन्होंने तटीय गांव में जो भूखंड खरीदा है, उसमें दो बंगले हैं।

    पिछले महीने ही दीपिका ने बेंगलुरु में खरीदा था अपार्टमेंट

    इससे पहले दीपिका ने कार में सो रहे रणवीर की एक तस्वीर साझा की थी। दोनों कलाकारों ने अपनी नई ली हुई प्रॉपर्टी की आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के लिए अलीबाग का दौरा किया था। पिछले महीने ही दीपिका ने अपने गृहनगर बेंगलुरु में एक निर्माणाधीन गगनचुंबी इमारत में एक अपार्टमेंट खरीदा था। दीपिका अक्सर रियल एस्टेट में अपना पैसा निवेश करने में विश्वास करती हैं। इस बार भी उन्होंने इस क्षेत्र में निवेश किया है।

    कई हस्तियों ने भी अलीबाग में खरीदा प्लॉट

    दीपिका और रणवीर बॉलीवुड के पहले कलाकार नहीं हैं, जिन्होंने अलीबाग में प्लॉट खरीदा है। इससे पहले कई हस्तियों ने वहां प्लॉट खरीद रखा है। अलीबाग में शाहरुख खान और गौरी खान ने भी अपनी प्रॉपर्टी अर्जित की है। शाहरुख अक्सर अपना जन्मदिन अलीबाग में ही मनाना पसंद करते हैं। इस साल की शुरुआत में अभिनेता वरुण धवन ने भी अलीबाग में ही अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी रचाई थी।

    इन फिल्मों को लेकर चर्चा में हैं रणवीर और दीपिका

    काफी समय से रणवीर, कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म '83' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें उनके साथ एक छोटी भूमिका मे दीपिका भी नजर आएंगी। इसके अलावा रणवीर करण जौहर की फिल्म 'तख्त' को लेकर चर्चा में हैं। वह 'जायेशभाई जोरदार' में भी नजर आने वाले हैं। वहीं, दीपिका को 'द इंटर्न' और शकुन बत्रा की अनटाइटल्ड फिल्म में अभिनय करते देखा जाएगा। वह शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' में भी नजर आने वाली हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    दीपिका पादुकोण
    बॉलीवुड समाचार
    रणवीर सिंह
    आगामी फिल्में

    दीपिका पादुकोण

    फिल्म और टीवी की दुनिया में एशिया की सबसे प्रभावशली महिला बनीं दीपिका पादुकोण हॉलीवुड समाचार
    रणवीर सिंह अभिनीत 'सर्कस' के एक गाने में मीनाम्मा का किरदार निभाएंगी दीपिका पादुकोण बॉलीवुड समाचार
    550 करोड़ रुपये के बजट में बनेगी दीपिका पादुकोण की दूसरी हॉलीवुड फिल्म हॉलीवुड समाचार
    दीपिका पादुकोण की हॉलीवुड में वापसी, एक्टिंग के साथ फिल्म का निर्माण भी करेंगी हॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    अजय देवगन 2024 में 400 करोड़ रुपये के बजट की फिल्म का करेंगे निर्देशन मनोरंजन
    गैरकानूनी इमिग्रेशन पर आधारित होगी शाहरुख अभिनीत राजकुमार हिरानी की अगली फिल्म शाहरुख खान
    राजकुमार राव ने शुरू की तेलुगु फिल्म 'हिट' की हिन्दी रीमेक की शूटिंग ट्विटर
    टी-सीरीज और रिलायंस एंटरटेनमेंट ने बड़े बजट की फिल्मों के लिए मिलाया हाथ भूषण कुमार

    रणवीर सिंह

    रणवीर और आलिया अभिनीत 'बैजू बावरा' की शूटिंग अक्टूबर में होगी शुरू बॉलीवुड समाचार
    रणवीर सिंह अभिनीत 'अन्नियन' पर बढ़ा विवाद, हाईकोर्ट जाने को तैयार निर्माता बॉलीवुड समाचार
    फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग शुरू, रणवीर-आलिया ने दिखाईं शूट की झलकियां आलिया भट्ट
    क्या 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से फिल्मों में कदम रख रहे इब्राहिम खान? करण जौहर

    आगामी फिल्में

    ठंडे बस्ते में चली गई सलमान खान की फिल्म 'कभी ईद कभी दीवाली', जानिए वजह बॉलीवुड समाचार
    डिज्नी प्लस हॉटस्टार की वेब सीरीज के साथ डिजिटल डेब्यू करेंगे शाहरुख खान बॉलीवुड समाचार
    ठंडे बस्ते में गई रकुल प्रीत सिंह की 'छत्रीवाली', कॉन्डम टेस्टर की भूमिका में थीं अभिनेत्री बॉलीवुड समाचार
    सारा अली खान और विक्रांत मैसी अभिनीत फिल्म 'गैसलाइट' में दिखेंगी चित्रांगदा सिंह बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023