अनुराग कश्यप ने की इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' की जमकर तारीफ, कही यह बात
अनुराग कश्यप ने इम्तियाज अली की नई फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' की जमकर तारीफ की है। उन्होंने इसे दिल तोड़ने वाला जुर्म बताया और दर्शकों से कहा कि इसे थिएटर में जाकर जरूर देखें।
अनुराग ने इम्तियाज के साथ मजाक करते हुए कहा, 'हमें ऐसे ही प्रेरित करते रहो और हमारे दिल तोड़ते रहो और मेरे पसंदीदा साथियों को चुराना बंद करो, यार।'
इसके साथ ही उन्होंने फिल्म की पूरी क्रिएटिव टीम की भी सराहना की, जिसमें एआर रहमान और इरशाद कमाल जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
'मैं वापस आऊंगा' की क्या है कहानी?
फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' 12 जून को सिनेमाघरों में आ चुकी है। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह 95 साल के इशार सिंह ग्रेवाल का किरदार निभा रहे हैं।
इशार पाकिस्तान के सरगोधा जाते समय स्ट्रोक का शिकार हो जाते हैं। उनके पोते के किरदार में दिलजीत दोसांझ हैं, जो दादाजी की देखभाल करने इंग्लैंड से वापस आते हैं।
इशार की धुंधली होती यादों के जरिए हमें बंटवारे से पहले के समय की एक भावुक प्रेम कहानी देखने को मिलती है, जिसमें कई गहरे राज छिपे हैं।