LOADING...
अनुराग डोभाल के आरोपाें पर भाई का पलटवार, कहा- हमें जिंदा जलाने की धमकियां मिल रहीं
अनुराग डोभाल के डिप्रेशन पर भाई ने उठाए सवाल

अनुराग डोभाल के आरोपाें पर भाई का पलटवार, कहा- हमें जिंदा जलाने की धमकियां मिल रहीं

Mar 11, 2026
01:15 pm

क्या है खबर?

मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल (UK07 Rider) के आत्महत्या के प्रयास की खबरों के बाद अब उनके परिवार पर भी संकट मंडरा रहा है। अनुराग के भाई अतुल उर्फ कलम इंक ने एक खुलासा करते हुए बताया है कि सोशल मीडिया पर उनके पूरे परिवार को न केवल बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है, बल्कि लोग उन्हें जिंदा जलाने तक की धमकियां दे रहे हैं। अनुराग के भाई ने परिवार की सुरक्षा को लेकर कई चौंकाने वाले दावे किए हैं।

खुलासा

अनुराग के बयान से परिवार को धमकियां

अतुल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो साझा कर कहा, "तुम्हारे (अनुराग) 80 लाख फॉलोअर्स हैं और तुमने लाइव आकर कहा कि अगर तुम्हें कुछ हुआ तो उसके जिम्मेदार मेरे माता-पिता, मेरा भाई और उसकी पत्नी होंगे। क्या तुम्हें अंदाजा भी है कि इस बयान के बाद हमारे घर के बाहर कितने लोग जमा हो गए थे? हालत ये है कि लोग हमें धमकियां दे रहे हैं कि अगर हम बाहर दिखे तो हमें जिंदा जला दिया जाएगा।"

हमला

लाइव आत्महत्या और झूठ पर तीखा प्रहार 

कलम ने इस धारणा की कड़ी आलोचना की कि आत्महत्या का प्रयास जनता की राय बदल सकता है। उन्होंने तीखा प्रहार करते हुए कहा, "अगर इंस्टाग्राम लाइव पर आत्महत्या की कोशिश करने से झूठ को सच माना जा सकता है तो कल को मैं भी लाइव आ सकता हूं, अपने माता-पिता पर पेट्रोल डाल सकता हूं और उन्हें नुकसान पहुंचा सकता हूं और लोग तब भी मुझसे सहानुभूति रखेंगे।" कलम ने अनुराग की पत्नी रितिका पर भी बात की।

Advertisement

इनकार

परिवार और रितिका पर लगे आरोपों को किया खारिज

मशहूर कंटेंट क्रिएटर अतुल ने कहा कि रितिका को खाना बनाने से नहीं रोका गया था। परिवार में किसी की मृत्यु हुई थी और हिंदू परंपरा के अनुसार, शोक में कुछ दिनों तक घर में खाना नहीं बनाया जाता। यही कारण था कि उन्हें उस समय खाना न बनाने को कहा गया। अतुल ने ये भी खारिज किया कि उनके माता-पिता ने अनुराग को मानसिक प्रताड़ित किया या उसकी शादी तोड़ने की कोशिश की।

Advertisement

सवाल

डिप्रेशन था तो पेड PR कौन चला रहा था?

अतुल ने अपने भाई के डिप्रेशन के दावों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने पूछा, "अगर वह डिप्रेशन के कारण अपनी जान देने की योजना बना रहे थे तो पेड पीआर कैंपेन कौन चला रहा था? वो खुद या उनका मैनेजमेंट?" अतुल ने अनुराग के दावे को भी चुनौती दी कि उन्होंने मनाली जाकर उसे प्रताड़ित किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा, "मेरे GPS रिकॉर्ड्स और पिछले साल का संपर्क चेक करें, देखें क्या मैं वहां गया या संपर्क में रहा।"

सबूत

अतुल ने आरोपों के सबूत दिखाने को कहा

अतुल ने दावों को खारिज किया कि दुर्घटना के बाद अनुराग के माता-पिता चिंतित नहीं थे। उन्होंने कहा वे गहरे सदमे में थे और खबर को स्वीकार नहीं कर पा रहे थे। वो बोले, "मेरी मां सुन्न हो गई थीं। भगवान का शुक्र है कि वो बच गया। अगर उसे कुछ होत तो लोग हमारे परिवार को नुकसान पहुंचा चुके होते। तुमने हमारे खिलाफ घरेलू हिंसा, जातिगत और दहेज उत्पीड़न के मामले दर्ज कराए। आरोप सच हैं तो सबूत दिखाओ।"

Advertisement