LOADING...
यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने इंस्टाग्राम लाइव पर की आत्महत्या की कोशिश, वीडियो वायरल
अनुराग डोभाल ने किया आत्महत्या का प्रयास

यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने इंस्टाग्राम लाइव पर की आत्महत्या की कोशिश, वीडियो वायरल

Mar 08, 2026
12:28 am

क्या है खबर?

मशहूर यूट्यूबर और 'बिग बॉस 17' से लोकप्रिय हुए अनुराग डोभाल उर्फ 'The UK07 Rider' एक बेहद चौंकाने वाली वजह से सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर अनुराग का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की है। चलती कार में शूट किए गए इस वीडियो में अनुराग बेहद भावुक और टूटे हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने परिवार खासकर अपने माता-पिता और भाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

वीडियो

हाईवे पर तेज रफ्तार में अनुराग बोले- शायद ये मेरी आखिरी सवारी

अनुराग ने इंटरनेट पर सामने आई विचलित करने वाली घटनाओं के बाद अपने फॉलोअर्स को गहरे सदमे में डाल दिया है। अनुराग डोभाल दिल्ली-देहरादून हाईवे पर अपनी कार चलाते समय इंस्टाग्राम पर लाइव आए, जहां वो मानसिक और भावनात्मक रूप से पूरी तरह टूटे हुए नजर आ रहे थे। अब वायरल हो चुके इस क्लिप में उन्हें बेहद तेज रफ्तार में कार चलाते हुए देखा जा सकता है। भावुक होकर अनुराग ने इस सफर को अपनी 'आखिरी सवारी' करार दिया।

चिंता

हिम्मत थी, अब लोग नहीं बचे... किसे फोन करूं?"

वीडियो खत्म होने के ठीक पहले अनुराग बेहद टूटे हुए स्वर में कहते सुनाई दिए, "हिम्मत थी, लेकिन अब लोग ही नहीं बचे। किसको फोन करूं?" इसके तुरंत बाद लाइव स्ट्रीम बंद हो गई। वीडियो के इस तरह अचानक कट जाने से इसे देख रहे दर्शक हैरान रह गए। फैंस को डर था कि कहीं कुछ अनहोनी न हो गई हो, क्योंकि अनुराग तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहे थे और मानसिक रूप से पूरी तरह अस्थिर लग रहे थे।

Advertisement

हादसा

भयानक हादसे में बाल-बाल बचे अनुराग डोभाल

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के मुताबिक इस भयानक हादसे में अनुराग डोभाल सुरक्षित बच गए हैं। हादसे के बाद लोग तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़ पड़े। वीडियो में अनुराग चोटिल और सदमे में नजर आ रहे हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें प्राथमिक उपचार देकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। भयानक क्रैश के बावजूद उनका बच जाना किसी चमत्कार से कम नहीं माना जा रहा है। हालांकि, उनकी शारीरिक और मानसिक स्थिति को लेकर चिंता बनी हुई है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

अनुराग डोभाल ने किया आत्महत्या का प्रयास

ट्विटर पोस्ट

गंभीर हालत में दिखे अनुराग

जानकारी

आत्महत्या के विचार आएं तो यहां से लें मदद

अगर आप या आपके जानने वाले किसी भी प्रकार के तनाव से गुजर रहे हैं और आत्महत्या करने के विचार आ रहे हैं तो आप समाजिक न्याय एवं आधिकारिता मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर 1800-599-0019 या आसरा NGO के हेल्पलाइन नंबर 91-22-27546669 पर संपर्क करें।

Advertisement