Page Loader
अनुपम खेर ने किए बागेश्वर धाम बालाजी हनुमान मंदिर के दर्शन, देखिए वीडियो 
अनुपम खेर ने बागेश्वर धाम बालाजी हनुमान मंदिर के दर्शन (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@anupampkher)

अनुपम खेर ने किए बागेश्वर धाम बालाजी हनुमान मंदिर के दर्शन, देखिए वीडियो 

Feb 06, 2024
02:01 pm

क्या है खबर?

अनुपम खेर ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के छत्तरपुर के बागेश्वर धाम बालाजी हनुमान मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने वीडियो साझा करते हुए लिखा कि इस मंदिर का इतिहास और इसका महत्व आपको धार्मिक और आत्मीय रूम से धनी बना देगा। अनुपम को अक्सर ही कई मंदिरों में जाते देखा जाता है। हाल ही में उन्होंने अयोध्या ने राम मंदिर में भी दर्शन किये थे और वीडियो भी साझा किया था।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

अनुपम

इन फिल्मों में नजर आएंगे अनुपम

अनुपम को आखिरी बार 'द वैक्सीन वॉर' में देखा गया था। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। अब अभिनेता कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आएंगे। यह फिल्म 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा अनुपम के खाते से 'कुछ खट्टा हो जाए' भी जुड़ी है। इसमें वह गायक गुरु रंधावा के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म 16 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका निर्देशन जी अशोक ने किया है।