अनिरुद्ध रविचंदर-काव्या मारन के रिसेप्शन का निमंत्रण वायरल, प्रधानमंत्री मोदी समेत कई सितारे होंगे शामिल
क्या है खबर?
संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और 'सनराइजर्स हैदराबाद' की मालकिन काव्या मारन शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उनके शादी के रिसेप्शन का शाही निमंत्रण इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस कार्ड का शानदार डिजाइन और मेहमानों की सितारों से सजी सूची ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खिंचा है। रिसेप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत राजनीती और फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे इस जोड़े को बधाई देने पहुंचेंगे।
निमंत्रण
चेन्नई में होगा शादी का रिसेप्शन
काव्य और अनिरुद्ध का रिसेप्शन 21 नवंबर को चेन्नई में होने वाला है। इस जोड़े के रिसेप्शन का कार्ड आइवरी और नीले रंग का बनाया गया है, जो शाही लगता है। इसमें सुनहरी सजावट, बारीक नक्काशी वाला पैटर्न और प्राचीन शैली की मोहरें लगाई गई हैं।
मेहमानों की सूची में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय, तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री एमके स्टालिन जैसे नेता शामिल हैं।
शादी
कब हो रही है शादी?
खबरों के मुताबिक, इस जोड़े की शादी ग्रीस में होने वाली है। इसके लिए 10 और 11 नवंबर की तारीखें तय हो सकती हैं, लेकिन इन तैयारियों की पुष्टि अभी तक जोड़े या उनके परिवारों की ओर से नहीं की गई है।
हालांकि, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेड्डी को भेजे गए निमंत्रण के जरिए चेन्नई में होने वाले शादी के रिसेप्शन की पुष्टि हो गई है। जोड़े ने दक्षिण भारतीय इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों को भी निमंत्रण दिया है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें कार्ड
A glimpse of the wedding reception invitations of Anirudh Ravichander and Kaviya Maran! 💍🤍 pic.twitter.com/DGiysbF1WH
— 𝑩𝒖𝒕𝒕𝒆𝒓𝒇𝒍𝒚🦋 (@buttu_iam27) October 27, 2026