Loading...
अनिरुद्ध रविचंदर-काव्या मारन ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री विजय को दिया शादी का न्योता, देखिए तस्वीरें
अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी का न्योता

अनिरुद्ध रविचंदर-काव्या मारन ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री विजय को दिया शादी का न्योता, देखिए तस्वीरें

लेखन सयाली
Oct 17, 2026
05:23 pm

क्या है खबर?

मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और IPL टीम 'सनराइजर्स हैदराबाद' की मालकिन व CEO काव्या मारन की शादी की खबर हर तरफ है। खबर की पुष्टि के कुछ ही घंटों बाद अनिरुद्ध और सन टीवी ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय के साथ मुलाकात की तस्वीरें सामने आई हैं। कलानिधि ने मोदी और विजय को अनिरुद्ध और काव्या की शादी के रिसेप्शन का निमंत्रण दिया है।

ट्विटर पोस्ट

प्रधानमंत्री मोदी को मिला शादी के रिसेप्शन का कार्ड

निमंत्रण

किसने सुनाई थी शादी की खुशखबरी?

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री विजय संग ली गईं तस्वीरें सन टीवी के सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की गई हैं। तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने इस खबर की पुष्टि की थी।

उनके आधिकारिक एक्स अकाउंट पर काव्य के माता-पिता, कलानिधि और कावेरी के साथ उनकी तस्वीरें और वीडियो शेयर किए गए थे। उन्होंने ये भी बताया कि शादी का रिसेप्शन 21 नवंबर को चेन्नई में होगा।

बता दें, अनिरुद्ध और काव्या की शादी की अफवाहें महीनों से चल रही थीं।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें मुख्यमंत्री विजय के साथ की तस्वीरें

ADVERTISEMENT