संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर की दुल्हनिया बनेंगी IPL टीम की मालकिन काव्या मारन, इस दिन होगा रिसेप्शन
क्या है खबर?
मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और IPL टीम सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन व CEO काव्या मारन जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस खबर पर मोहर किसी और ने नहीं, बल्कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने लगाई है। मुख्यमंत्री ने मारन परिवार के साथ तस्वीरें और वीडियो साझा करते हुए न सिर्फ शादी की पुष्टि की, बल्कि उनके भव्य रिसेप्शन की तारीख का भी खुलासा किया।
ऐलान
21 नवंबर को चेन्नई में काव्या और अनिरुद्ध का रिसेप्शन
मुख्यमंत्री ने एक्स पर तस्वीरें और वीडियो पोस्ट कर इस खबर को आधिकारिक बना दिया।
सन ग्रुप के अध्यक्ष कलानिधि मारन और उनकी पत्नी कावेरी मारन ने जुबली हिल्स स्थित मुख्यमंत्री आवास पर जाकर रेवंत रेड्डी को अपनी बेटी काव्या के रिसेप्शन का न्योता दिया।
मुख्यमंत्री ने लिखा, 'काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर का भव्य वेडिंग रिसेप्शन 21 नवंबर को चेन्नई में आयोजित किया जाएगा।' इसके साथ ही महीनों से चल रही उनकी शादी की अफवाहों पर विराम लग गया।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए तस्वीरें और वीडियो
Sun Group Chairman Shri Kalanithi Maran and his wife, Smt. Kavery Maran, met Hon’ble Chief Minister Shri A. Revanth Reddy at his residence in Jubilee Hills and invited him to the wedding reception of their daughter, Kavya Maran.
— Telangana CMO (@TelanganaCMO) October 16, 2026
The wedding reception of Kavya Maran and Anirudh… pic.twitter.com/eMnnHSmAkb
कयास
रेडिट पोस्ट से शुरू हुई थी अफेयर की अफवाहें
साल 2025 में एक रेडिट पोस्ट से काव्या और अनिरुद्ध के अफेयर की अफवाह शुरू हुई थी, जिसे अनिरुद्ध ने अफवाह बताकर खारिज कर दिया था, इसके बावजूद दोनों के रिश्ते की चर्चाएं चलती रहीं।
आखिरकार इस साल जून में अनिरुद्ध के अंकल और अभिनेता वाई जी महेंद्रन ने इस ओर इशारा कर कहा था कि अनिरुद्ध एक बहुत बड़े परिवार में शादी करने जा रहे हैं और ये बात पूरी तरह तय है।
शादी
ग्रीस में सात फेरे लेंगे काव्या और अनिरुद्ध
अनिरुद्ध-काव्या और उनके परिवार ने अभी शादी की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन चर्चा है कि दोनों ग्रीस में सात फेरे ले सकते हैं।
रेवंत रेड्डी के पोस्ट से साफ है कि VIP मेहमानों को शादी के कार्ड खुद जाकर दिए जा रहे हैं।
काम के मोर्चे पर बात करें तो अनिरुद्ध ने हाल ही में 'जेलर 2' में संगीत दिया है। उनके पास शाहरुख खान की 'किंग' और कमल हासन की 'इंडियन 3' जैसी कई बड़ी फिल्में हैं।