Loading...
शाहरुख खान की 'किंग' से अचानक अलग हुए अनिरुद्ध रविचंदर, अब कौन संभालेगा संगीत की कमान?

शाहरुख खान की 'किंग' से अचानक अलग हुए अनिरुद्ध रविचंदर, अब कौन संभालेगा संगीत की कमान?

Oct 30, 2026
06:25 pm

क्या है खबर?

शाहरुख खान और सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'किंग' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। अपने व्यस्त शेड्यूल के कारण संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर इस फिल्म से अलग हो गए हैं। अब इस फिल्म के संगीत और बैकग्राउंड स्कोर की जिम्मेदारी सचिन-जिगर की सुपरहिट म्यूजिक कंपोजर जोड़ी को सौंपी गई है। इन्होंने 'स्त्री 2' का धमाकेदार गाना 'आज की रात', 'भेड़िया' का 'अपना बना ले' और 'जरा हटके जरा बचके' का 'फिर और क्या चाहिए' जैसे ब्लॉकबस्टर गाने दिए हैं।

कारण

...इसलिए अनिरुद्ध ने छाेड़ी 'किंग'

फिल्म 'किंग' को इस साल क्रिसमस पर रिलीज करने की तैयारी पूरी है। निर्माता बिना किसी देरी के इसे सिनेमाघरों में लाना चाहते हैं।

हालांकि, साउथ के प्रोजेक्ट्स में व्यस्त होने के चलते संगीत निर्देशक अनिरुद्ध रविचंदर इस फिल्म को पूरा वक्त नहीं दे पा रहे थे।

इसी वजह से आपसी सहमति से वो फिल्म से अलग हो गए हैं। अब 'किंग' का संगीत और बैकग्राउंड स्कोर कंपोज करने की पूरी जिम्मेदारी सचिन-जिगर को सौंप दी गई है।

जादू

फिल्म छोड़ने के बाद भी 'किंग' में दिखेगा अनिरुद्ध का जलवा

हालांकि, 'किंग' से अलग होने के बाद भी अनिरुद्ध का जादू फिल्म में कायम रहेगा।

दरअसल, अनिरुद्ध ने शाहरुख के प्रति सम्मान जताते हुए फिल्म का मुख्य 'थीम ट्रैक' उन्हें तोहफे के रूप में दिया है।

अब सचिन-जिगर इस थीम म्यूजिक को नए अंदाज में पूरी फिल्म में इस्तेमाल करेंगे, यानी दर्शकों को 'किंग' में अनिरुद्ध के संगीत की झलक भी मिलेगी, जबकि पूरे म्यूजिक एल्बम और बैकग्राउंड स्कोर का काम सचिन-जिगर संभालेंगे।

ADVERTISEMENT

फिल्म

450 करोड़ के बजट में बन रही 'किंग

'किंग' बॉलीवुड की सबसे भव्य एक्शन फिल्म बनने जा रही है।

बिना शाहरुख की फीस और प्रमोशन खर्च के इसका बजट लगभग 450 करोड़ बताया जा रहा है।

निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के करियर की ये सबसे बड़ी फिल्म होगी। इसे शाहरुख के स्टारडम को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। निर्माता पर्दे पर ऐसे विजुअल्स पेश करने वाले हैं, जो दर्शकों ने पहले कभी नहीं देखे होंगे।

फिल्म में शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आएंगी।

ADVERTISEMENT