LOADING...
अनिल कपूर ने सीरीज '24' के तीसरे सीजन पर लगाई मुहर? पोस्ट से मिला संकेत
अनिल कपूर ने '24' के तीसरे सीजन पर अपडेट दिया

अनिल कपूर ने सीरीज '24' के तीसरे सीजन पर लगाई मुहर? पोस्ट से मिला संकेत

Mar 16, 2026
07:12 pm

क्या है खबर?

अनिल कपूर इन दिनों हालिया रिलीज फिल्म 'सूबेदार' की सफलता का जश्न मना रहे हैं। उनकी फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है जिसे समीक्षकों और दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। 'सूबेदार' के लिए चर्चा बटोर रहे अभिनेता ने हाल ही में सोशल मीडिया के साथ बातचीत में हिस्सा लिया। 'आस्क मी एनिथिंग' सेशन के दौरान उन्होंने अपने फैंस के एक सवाल का जवाब दिया जिसने उनकी वेब सीरीज '24' के तीसरे सीजन को लेकर चर्चा छेड़ दी है।

पुष्टि

अनिल कपूर ने '24' के तीसरे सीजन की पुष्टि की

'सूबेदार' की तारीफ करते हुए एक यूजर ने अभिनेता से मांग की कि वह '24' के नए सीजन के साथ वापसी करें। यूजर के इस पोस्ट पर अनिल ने प्रतिक्रिया दी जो देखते ही देखते वायरल हो गई। अभिनेता ने लिखा, 'जल्द ही '24' के साथ आ रहा हूं।' उनके द्वारा पुष्टि करने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे हैं। बता दें, एक लोकप्रिय एक्शन-थ्रिलर सीरीज है जिसके अब तक 2 सीजन 2013 और 2026 में आ चुके हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement