LOADING...
एमी जैक्सन दूसरी बार बनीं मां, ये रखा बेटे का नाम
एमी जैक्सन दूसरी बार बनीं मां (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@edwestwick)

एमी जैक्सन दूसरी बार बनीं मां, ये रखा बेटे का नाम

Mar 25, 2025
10:26 am

क्या है खबर?

हॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री और मॉडल एमी जैक्सन पिछले काफी समय से अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। अब आखिरकार एमी मां बन गई हैं। अभिनेत्री ने एक बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद यह ऐलान किया है। एमी ने अपने बेटे की पहली झलक दिखा दी है। इसके साथ उन्होंने अपने बेटे के नाम का भी खुलासा कर दिया है। इसी के साथ सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया है।

तस्वीरें

ऑस्कर अलेक्जेंडर वेस्टविक रखा बेटे का नाम

एमी ने पिछले साल अगस्त में अपने मंगेतर और ब्रिटिश अभिनेता एड वेस्टविक से 2 साल की डेट‍िंग के बाद शादी रचाई थी। अब दोनों माता-पिता बन गए हैं। एमी और वेस्टविक ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें दोनों अपने बेटे के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने बेटे का नाम ऑस्कर अलेक्जेंडर वेस्टविक रखा है। एमी और वेस्टविक ने कैप्शन में लिखा, 'दुनिया में आपका स्वागत है, बेबी बॉय। ऑस्कर अलेक्जेंडर वेस्टविक।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें

आथिया-राहुल

अथिया शेट्टी और केएल राहुल भी बने माता-पिता

सुनील शेट्टी की बेटी-अभिनेत्री आथिया शेट्टी और भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार केएल राहुल भी शादी के 2 साल बाद माता-पिता बन गए हैं। आथिया ने 24 मार्च को एक बेटी को जन्म दिया है। इसकी जानकारी खुद राहुल और आथिया ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी। बता दें कि आथिया और राहुल ने 23 जनवरी, 2023 को अपने परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों की मौजदूगी में शादी रचाई थी।