15 साल बाद इस फिल्म के जरिए साथ लौट रहे हैं अमृता खानविलकर-सुजय डहाके
मनोरंजन
15 साल बाद, अभिनेत्री अमृता खानविलकर और निर्देशक सुजय डहाके एक बार फिर साथ आ रहे हैं।
इस बार वे एक मराठी सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 'रक्ताफल' लेकर आ रहे हैं। इससे पहले, ये दोनों साल 2011 की पुरस्कार विजेता फिल्म 'शाला' में साथ काम कर चुके हैं।
अब इस बार, वे गोवा की पृष्ठभूमि पर बनी एक ऐसी कहानी पेश कर रहे हैं, जिसमें एक रहस्यमयी फल सबकी दुनिया बदल देता है।
'रक्ताफल' की जल्द शुरू होने जा रही है शूटिंग
यह फिल्म 'फियर एंड लोथिंग इन लास वेगास' जैसी कल्ट क्लासिक फिल्म से प्रेरणा लेती है, जिससे इसमें मनोवैज्ञानिक ड्रामा का गहरा पुट देखने को मिलेगा।
फिल्म का पोस्टर शूट पहले ही पूरा हो चुका है और जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू होने वाली है।
इस प्रोजेक्ट के साथ, अमृता और सुजय दोनों ही कुछ नया करने जा रहे हैं। यह फिल्म यकीनन देखने लायक होगी।