LOADING...
अमिताभ बच्चन को याद आई मां, कहा- उसका स्पर्श आज भी देता है सुकून और दिलासा
अमिताभ बच्चन मां तेजी बच्चन को याद कर हुए भावुक

अमिताभ बच्चन को याद आई मां, कहा- उसका स्पर्श आज भी देता है सुकून और दिलासा

Apr 18, 2026
04:41 pm

क्या है खबर?

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन एक बार फिर अपनी मां तेजी बच्चन को याद कर भावुक हो गए हैं। अपने हालिया ब्लॉग में उन्होंने मां की सादगी और उनके ममता भरे स्पर्श को याद करते हुए एक बेहद भावुक नोट साझा किया है। बिग बी ने बताया कि कैसे उनकी मां का वो 'ममताभरा स्पर्श' और जीवन जीने का सरल तरीका आज भी उनके लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है। क्या कुछ लिखा अमिताभ ने अपने नए ब्लॉग में, आइए जानें।

पोस्ट

कैसे सांसों की आंच से मां हर लेती थी बिग बी की आंखों का दर्द

अमिताभ ने अपने ब्लॉग में जीवन की जटिलताओं और मां की निस्वार्थ ममता पर एक बेहद दिल छू लेने वाला लेख साझा किया है। अपनी दिवंगत मां तेजी बच्चन को याद कर भावुक हो गए। उन्होंने बचपन की एक सुनहरी याद साझा करते हुए बताया कि कैसे उनकी मां अपने दुपट्टे की एक छोटी सी गेंद बनाकर उसे अपनी सांसों से गर्म करती थीं और उनकी आंखों पर रखकर 'जादुई राहत' देती थीं।

ढांढस

मां का ये मंत्र आज भी है बिग बी का संबल

अमिताभ ने लिखा कि भले ही आज उनकी मां उनके साथ नहीं, लेकिन उन पलों का ख्याल ही उन्हें आज भी सुरक्षा और आत्मविश्वास का अहसास करा देता है। उन्होंने बताया कि मां का एक साधारण सा वाक्य, "सब ठीक हो जाएगा बेटा", आज भी दशकों बाद उनके जीवन का मार्गदर्शन करता है और उन्हें मुश्किल समय में हिम्मत देता है। ब्लॉग के अंत में अमिताभ ने दुनियाभर की माताओं को सम्मान दिया और उनके निस्वार्थ प्रेम को नमन किया।

Advertisement

अन्य ब्लॉग

अमिताभ ने पिछले दिनों बताया था सक्रिय रहने का मंत्र

अमिताभ ने पिछले दिनों अपने ब्लॉग पोस्ट में सक्रिय रहने के महत्व पर जोर दिया था। उन्होंने अपने पिता, प्रसिद्ध कवि हरिवंश राय बच्चन की पंक्तियों का जिक्र कर लिखा था, 'शरीर को सक्रिय रखें, मन को गतिशील रखें और गतिशीलता की शक्ति स्वयं स्पष्ट हो जाएगी।' अमिताभ का मानना है कि जीवन में गति बनाए रखना बहुत जरूरी है। चाहे उम्र कोई भी हो, शारीरिक और मानसिक रूप से सक्रिय रहने वाला व्यक्ति ही असली ताकत हासिल करता है।

Advertisement

आगामी फिल्म

'कल्कि 2898 AD' के सीक्वल में दिखेंगे अमिताभ

ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कल्कि 2898 AD' में 'अश्वत्थामा' के दमदार किरदार से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने वाले अमिताभ अब इसके सीक्वल में नजर आएंगे। 83 की उम्र में भी अपनी जबरदस्त ऊर्जा और शानदार अभिनय से युवाओं को पीछे छोड़ने वाले बिग बी अब इस फिल्म के सीक्वल में अपनी भूमिका को आगे बढ़ाएंगे। 'कल्कि' में उनके द्वारा निभाए गए अमर योद्धा के किरदार की दुनियाभर में तारीफ हुई थी। सीक्वल में उनकी भूमिका और दमदार होने वाली है।

Advertisement