Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अमीष की शिव ट्रायोलॉजी पर बन रही वेब सीरीज, शेखर कपूर ने संभाला निर्देशन का जिम्मा
मनोरंजन

अमीष की शिव ट्रायोलॉजी पर बन रही वेब सीरीज, शेखर कपूर ने संभाला निर्देशन का जिम्मा

अमीष की शिव ट्रायोलॉजी पर बन रही वेब सीरीज, शेखर कपूर ने संभाला निर्देशन का जिम्मा
लेखन नेहा शर्मा
Mar 09, 2022, 05:46 pm 3 मिनट में पढ़ें
अमीष की शिव ट्रायोलॉजी पर बन रही वेब सीरीज, शेखर कपूर ने संभाला निर्देशन का जिम्मा
अमीष की शिव ट्रायोलॉजी को वेब सीरीज का रूप देंगे शेखर कपूर

जाने-माने लेखक अमीष त्रिपाठी की शिव ट्रायोलॉजी की पहली किताब 'द इम्मॉर्टल्स ऑफ मेलुहा' को अब एक वेब सीरीज का रूप दिया जा रहा है। अमीश त्रिपाठी उन लेखकों में शुमार हैं, जिन्होंने भारतीय इतिहास और पुराणों में खासी दिलचस्पी दिखाई है। उनकी कई किताबें बेस्ट सेलर रही हैं। अब उनकी शिव पर आधारित ट्रायोलॉजी को सीरीज की शक्ल दी जा रही है। इस सीरीज का निर्देशन शेखर कपूर करने वाले हैं। आइए जानते हैं क्या कुछ जानकारी मिली है।

घोषणा
तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर किया ऐलान

फिल्म समीक्षक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर इस सीरीज का ऐलान किया। उन्होंने ट्वीट किया, 'ग्लोबल एंटरटेनमेंट स्टूडियो इंटनेशनल आर्ट मशीन ने अमीष त्रिपाठी की शिव ट्रायोलॉजी 'द इम्मॉर्टल्स ऑफ मेलुहा' की वेब सीरीज के राइट्स खरीद लिए हैं। सीरीज की पहली किस्त के निर्देशक शेखर कपूर और सुपरन एस शर्मा हैं। पहली किस्त का नाम 'शिवा' रखा गया है।' यह सीरीज रॉय प्राइस के फिल्म और टेलीविजन प्रोडक्शन हाउस, इंटरनेशनल आर्ट मशीन का पहला प्रोजेक्ट है।

ट्विटर पोस्ट
तरण आदर्श का पोस्ट

Global entertainment studio #InternationalArtMachine [led by #RoyPrice] acquires rights of the book series #TheShivaTrilogy, penned by #AmishTripathi... #ShekharKapur will direct the first installment #TheImmortalsOfMeluha... #SuparnSVarma will be showrunner and director. pic.twitter.com/kPVgjYVbIN

— taran adarsh (@taran_adarsh) March 9, 2022
खुशी
शेखर कपूर ने कही ये बात

शेखर कपूर ने कहा, "अमीश की शिव ट्रायोलॉजी भारत की सबसे सनसनीखेज बुक सीरीज में से एक है, जिसने हर उम्र और वर्ग को छुआ है। यह सिर्फ पौराणिक कथा नहीं है, यह अपने सबसे अच्छे रूप में आधुनिक कहानी है, जो अब एक खूबसूरत इंटरनेशनल सीरीज के रूप में सामने आएगी।" अमीश भी अपनी किताब पर बनने जा रही सीरीज को लेकर काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी लेखक इससे बेहतर टीम की उम्मीद नहीं कर सकता।

गाथा
प्राचीन देश मेलुहा पर आधारित है 'इम्मॉर्टल्स ऑफ मेलुहा'

अमीश त्रिपाठी की 'द इम्मॉर्टल्स ऑफ मेलुहा' 1900 ईसा पूर्व में देश मेलुहा पर आधारित है। इसमें भगवान शिव को और वास्तविक रूप में दर्शाया गया है। यह एक कठोर, लेकिन नेक दिल तिब्बती प्रवासी शिवा की कहानी है, जिसे मेलुहा के लोग अपना भगवान नीलकंठ समझ बैठते हैं। शिवा मेलुहा के लोगों की चंद्रवंशियों संग लड़ाई में मदद करता है। इसके बाद अमीश की दो किताबें 'द सीक्रेट ऑफ नागाज' और 'द ओथ ऑफ द वायुपुत्र' रिलीज हुई थीं।

जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

बॉलीवुड में किताबों पर आधारित कई फिल्में भी बनी हैं। फिल्म 'हैदर' की कहानी शेक्सपियर के उपन्यास 'हैमलेट' पर आधारित थी। 'देवदास', '3 इडियट्स', 'ओमकारा', 'परिणीता', '2 स्टेट्स' और 'मकबूल' जैसी कई हिट फिल्मों की कहानियां किताबों से प्रेरित होकर पर्दे पर जीवंत हुई हैं।

लोकप्रियता
अपनी फिल्ममेकिंग के लिए मशहूर हैं शेखर कपूर

शेखर कपूर एक जाने-माने निर्देशक, एक्टर और प्रोड्यूसर हैं। वह अपनी बेहतरीन फिल्ममेकिंग की वजह से दुनियाभर में खासा लोकप्रिय हैं। शेखर ने फिल्म 'मासूम' से 1983 में निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था, जिसे उस साल की बेस्ट फिल्म का फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड मिला था। उन्होंने 'मिस्टर इंडिया' जैसी सुपरहिट फिल्म का निर्देशन किया है। इसके अलावा फिल्म 'बैंडिट क्वीन' से शेखर ने ना सिर्फ देश, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी लोकप्रियता हासिल की।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
नेहा शर्मा
नेहा शर्मा
Twitter
मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन करते ही हिन्दुस्तान अखबार से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और खबरों की दुनिया से मुखातिब हुईं। सात साल हिन्दुस्तान से जुड़े रहने के दौरान विशेषतौर पर मनोरंजन जगत की खबरों पर पकड़ मजबूत की। मार्च, 2021 में न्यूबाइट्स के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक नई शुरुआत की, जिसके जरिए मुख्य रूप से मनोरंजन समाचार आप तक पहुंचा रही हूं।
ताज़ा खबरें
बॉलीवुड समाचार
शेखर कपूर
OTT प्लेटफॉर्म
ताज़ा खबरें
राष्ट्र्मंडल खेल 2022: भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ने जीता स्वर्ण, फाइनल में सिंगापुर को हराया
राष्ट्र्मंडल खेल 2022: भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ने जीता स्वर्ण, फाइनल में सिंगापुर को हराया खेलकूद
जुलाई में रॉयल एनफील्ड की बिक्री में हुई 26 प्रतिशत की वृद्धि, निर्यात भी बढ़ा
जुलाई में रॉयल एनफील्ड की बिक्री में हुई 26 प्रतिशत की वृद्धि, निर्यात भी बढ़ा ऑटो
आंध्र प्रदेश: कपड़ा फैक्ट्री में गैस लीक होने से 50 से अधिक महिलाएं बीमार
आंध्र प्रदेश: कपड़ा फैक्ट्री में गैस लीक होने से 50 से अधिक महिलाएं बीमार देश
'तेजाब' की रीमेक में दिख सकती है कार्तिक आर्यन और श्रद्धा कपूर की जोड़ी
'तेजाब' की रीमेक में दिख सकती है कार्तिक आर्यन और श्रद्धा कपूर की जोड़ी मनोरंजन
तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को हराकर भारत ने ली सीरीज में बढ़त, बने ये रिकॉर्ड्स
तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को हराकर भारत ने ली सीरीज में बढ़त, बने ये रिकॉर्ड्स खेलकूद
बॉलीवुड समाचार
'समझौता' नहीं किया तो अभिनेताओं ने मेरे साथ काम करने से मना कर दिया- मल्लिका शेरावत
'समझौता' नहीं किया तो अभिनेताओं ने मेरे साथ काम करने से मना कर दिया- मल्लिका शेरावत मनोरंजन
इस म्यूजिक वीडियो से डेब्यू करेंगे 'तारक मेहता' फेम राज अनादकट
इस म्यूजिक वीडियो से डेब्यू करेंगे 'तारक मेहता' फेम राज अनादकट मनोरंजन
एसएस राजामौली की फिल्म से हिंदी सिनेमा में कदम रखेंगे महेश बाबू
एसएस राजामौली की फिल्म से हिंदी सिनेमा में कदम रखेंगे महेश बाबू मनोरंजन
प्रेम गीत 3: पहली बार भारतीय सिनेमाघरों में हिंदी में रिलीज होगी नेपाली फिल्म
प्रेम गीत 3: पहली बार भारतीय सिनेमाघरों में हिंदी में रिलीज होगी नेपाली फिल्म मनोरंजन
11 अगस्त को ZEE5 पर आएगी आदित्य रॉय कपूर की फिल्म 'ओम'
11 अगस्त को ZEE5 पर आएगी आदित्य रॉय कपूर की फिल्म 'ओम' मनोरंजन
और खबरें
शेखर कपूर
द इम्मॉर्टल्स ऑफ मेलुहा: कृति या श्रद्धा, वेब सीरीज में किसे मिलेगा सती का रोल?
द इम्मॉर्टल्स ऑफ मेलुहा: कृति या श्रद्धा, वेब सीरीज में किसे मिलेगा सती का रोल? मनोरंजन
क्या आप जानते हैं? अमरीश पुरी से पहले अनुपम को मिला था मोगैंबो बनने कर ऑफर
क्या आप जानते हैं? अमरीश पुरी से पहले अनुपम को मिला था मोगैंबो बनने कर ऑफर मनोरंजन
शेखर कपूर बने FTII के नए अध्यक्ष, 2023 तक संभालेंगे कार्यभार
शेखर कपूर बने FTII के नए अध्यक्ष, 2023 तक संभालेंगे कार्यभार मनोरंजन
अदनान सामी ने खोला बॉलीवुड का राज, बोले- फ्री परफॉरमेंस के बदले मिलता है अवॉर्ड
अदनान सामी ने खोला बॉलीवुड का राज, बोले- फ्री परफॉरमेंस के बदले मिलता है अवॉर्ड मनोरंजन
ऑस्कर विजेता साउंड डिजाइनर रेसुल पूकुट्टी का छलका दर्द, बोले- बॉलीवुड ने नहीं दिया काम
ऑस्कर विजेता साउंड डिजाइनर रेसुल पूकुट्टी का छलका दर्द, बोले- बॉलीवुड ने नहीं दिया काम मनोरंजन
और खबरें
OTT प्लेटफॉर्म
स्पॉटिफाइ में मिलेंगे नए प्ले और शफल बटन्स, सभी यूजर्स को नहीं मिलेगा फायदा
स्पॉटिफाइ में मिलेंगे नए प्ले और शफल बटन्स, सभी यूजर्स को नहीं मिलेगा फायदा टेक्नोलॉजी
#NewsBytesExclusive: अब OTT के मंच पर दर्शकों को गुदगुदाएंगे परेश गणात्रा
#NewsBytesExclusive: अब OTT के मंच पर दर्शकों को गुदगुदाएंगे परेश गणात्रा एक्सक्लूसिव
NCPCR की नई गाइडलाइन, बाल कलाकारों से नहीं करा सकते छह घंटे से ज्यादा काम
NCPCR की नई गाइडलाइन, बाल कलाकारों से नहीं करा सकते छह घंटे से ज्यादा काम मनोरंजन
अमेजन प्राइम पर प्रसारित हुई वरुण और कियारा की 'जुग जुग जियो'
अमेजन प्राइम पर प्रसारित हुई वरुण और कियारा की 'जुग जुग जियो' मनोरंजन
अमेजन प्राइम वीडियो के डिजाइन में बड़ा बदलाव, मिलेगा नेटफ्लिक्स जैसा इंटरफेस
अमेजन प्राइम वीडियो के डिजाइन में बड़ा बदलाव, मिलेगा नेटफ्लिक्स जैसा इंटरफेस टेक्नोलॉजी
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022