Loading...
अमाल मलिक ने किसे दी चेतावनी? कहा- गुस्सा मेरा सलमान खान और संजय दत्त वाला है
अमाल मलिक ने ट्रोलर्स को दी कड़ी चेतावनी

अमाल मलिक ने किसे दी चेतावनी? कहा- गुस्सा मेरा सलमान खान और संजय दत्त वाला है

Sep 16, 2026
03:04 pm

क्या है खबर?

गाने 'मैं हूं हीरो तेरा' के क्रेडिट विवाद के बीच म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने ट्रोल्स को सख्त चेतावनी दी है। भाई अरमान मलिक का बचाव करते हुए अमाल ने कहा कि उनके परिवार के खिलाफ एक भी शब्द बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अमाल ने स्पष्ट किया कि गाना उन्होंने कंपोज किया था, गीत कुमार ने लिखा था और अरमान ने इसका ओरिजिनल वर्जन गाया था, जिसके बाद सलमान खान ने इसे अपनी आवाज दी थी।

गुस्सा

'मैं हूं हीरो तेरा' का क्रेडिट न मिलने पर भड़के अमाल

सलमान खान फिल्म्स (SKF) ने फिल्म 'हीरो' की सालगिरह पर 'मैं हूं हीरो तेरा' गाने का एक वीडियो साझा किया। पोस्ट के कैप्शन में संगीतकार अमाल मलिक को क्रेडिट नहीं दिया गया, जिंस पर आमाल ने कमेंट कर नाराजगी जताई।

इसके बाद सोशल मीडिया पर उनके परिवार को निशाना बनाया जाने लगा। इस विवाद के बीच आमाल ने एक्स पर सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि उनके परिवार के खिलाफ एक भी गलत शब्द बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

नाराजगी

मेरे परिवार के खिलाफ एक शब्द भी बर्दाश्त नहीं- अमाल

अमाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर चेतावनी जारी करते हुए लिखा, 'दुनिया के हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की जनता को वैधानिक चेतावनी... मेरे परिवार के खिलाफ एक भी शब्द बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुझे निशाना बनाना आपका गेम प्लान हो सकता है, जिससे आपको कुछ लाइक्स और तवज्जो मिल जाती है, जो ठीक है।'

उन्होंने खुलासा किया कि X पर कुछ लोग उनके भाई अरमान को नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं, क्योंकि उन्होंने अमाल का समर्थन किया था।

ADVERTISEMENT

दो टूक

अमाल ने कहा- हमारे बिना ये गाना बनता ही नहीं

आमाल ने स्पष्ट किया कि 'मैं हूं हीरो तेरा' का मुख्य वर्जन अरमान ने गाया था। उन्होंने इसे कंपोज किया, कुमार ने लिखा और अरमान ने गाया।

अमाल ने लिखा, 'जानकारी के लिए बता दूं कि मेरे और कुमार सर के बिना ये गाना बनता ही नहीं। अरमान के बिना सलमान खान सर को सुनाने के लिए कुछ नहीं होता और सलमान के चेहरे व आवाज के बिना गाना इस मुकाम पर नहीं पहुंचता, जिससे मैं कभी इनकार नहीं करता।'

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए अमाल मलिक का पोस्ट

विरासत

हमारा मजाक उड़ा सकते हैं, विरासत का नहीं- अमाल

अमाल ने लिखा कि हो सकता है ये मुद्दा दूसरों के लिए छोटा हो, लेकिन उनके या कलाकार समुदाय के लिए येे बिल्कुल छोटा नहीं है।

संगीतकार ने आगे लिखा, 'आप हमारा मजाक उड़ा सकते हैं, लेकिन हमारी विरासत का नहीं...।'

उन्होंने खुलासा किया कि 76 साल पहले उनके दादाजी ने इस सफर की शुरुआत की थी और उन्होंने व उनके भाई ने अपने पिता के सपनों और इस विरासत के लिए अपना सब कुछ झोंक दिया है।

आगाह

अमाल ने यूं दी ट्रोलर्स को चेतावनी

अमाल ने अपने रुख को कड़ा करते हुए ट्रोल्स को चेताया कि वो भले ही म्यूजिक इंडस्ट्री के शाहरुख खान हों, लेकिन उनका गुस्सा सलमान खान और संजय दत्त जैसा है। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि परिवार से पंगा लेना भारी पड़ेगा। डब्बू मलिक के परिवार के साथ वो हमेशा मजबूती से खड़े हैं।

उन्होंने ट्रोलर्स को आगाह किया कि उनके परिवार को निशाना बनाने वालों के IP एड्रेस ढूंढकर वो खुद व्यक्तिगत रूप से एक-एक पर FIR दर्ज कराएंगे।

ADVERTISEMENT